
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने प्रीपेड प्लान्स और ऑफर्स से प्राइवेट कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रही है। इसी कड़ी में बीएसएनएल ने अपने नए प्लान 666 रुपए को पेश किया। हालांकि, यह प्लान में पहले भी कंपनी की ओर से पेश किया गया था। लेकिन, उस समय मिलने वाले लाभ अलग थे। दरअसल, इस प्लान को लेकर बीएसएनएल राजस्थान के ट्विटर हैंडल की ओर से जानकारी दी गई है। वहीं, प्लान में मिलने वाले लाभ को देखकर कहा जा सकता है कि बीएसएनएल ने एक बार फिर प्राइवेट कंपनी जैसे जियो, एयरटेल और वीआई का खेल बिगाड़ दिया है। आइए आगे आपको इस प्लान में मिलने वाले लाभ की पूरी जानकारी देते हैं।
BSNL का 666 रुपए वाला प्लान
BSNL के PV666 प्रीपेड रिचार्ज को यूजर्स BSNL Self Care App https://bit.ly/bsnlselfcareapp और पोर्टल रिचार्ज https://bit.ly/bsnlrcweb से ऑनलाइन कर सकते हैं। वहीं, इस रिचार्ज के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए कंपनी को 1503 पर कॉल या 9414024365 नंबर पर व्हाट्सएप किया जा सकता है। अब बात करते हैं इस प्लान में मिलने वाले लाभ के बारे में। इस रिचार्ज में कंपनी की ओर से यूजर्स को डेली 2जीबी डाटा ऑफर किया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: अब बातें करना पड़ेगा और महंगा, BSNL ने भी बढ़ाए सस्ते प्लान के दाम
अब केवल रु 666/- में पाएं 2 जी बी प्रतिदिन डाटा व सम्पूर्ण भारतवर्ष में असीमित कॉल पूरे 110 दिनों के लिये I#BSNL #BSNL_Mobile #BSNL_PV666
Help Line 1503 & WhatsApp 9414024365
Recharge Online:
BSNL Self Care App https://t.co/yRKjVtxmB4
Portal Recharge https://t.co/1Jh2Rr3H3f pic.twitter.com/wbPHOrgFRs— BSNL_RAJASTHAN #StayHomeStaySafe (@BSNL_RJ) February 8, 2022
इसके साथ ही रिचार्ज पर 110 दिन की वैधता मिलेगी। इस हिसाब से यूजर्स को प्लान में कुल 220जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए मिलेगा। वहीं, रिचार्ज में फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ भी मिलेगा। कंपनी का कहना है कि इस प्लान में देशभर में कहीं भी कॉलिंग फ्री रहेगी। कॉलिंग और डाटा के अलावा इस प्लान में ग्राहकों को डेली 100एसएमएस का लाभ मिलेगा। साथ ही जिंग म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन और हार्डी गेम म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा।
BSNL Recharge Plan
बीएसएनएल के 499 रुपये वाले प्लान के साथ भी यूजर को प्रतिदिन 2 जीबी डाटा ऑफर किया जाता है और इस प्लान की वैधता 90 दिन की है। इसका मतलब यह हुआ कि इस प्लान में कुल 180 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा ट्रूली अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और हर रोज 100 एसएमएस ऑफर किए जाते हैं। अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो इस BSNL Prepaid Plan के साथ बीएसएनएल ट्यून्स और Zing का फ्री एक्सेस दिया जाता है। इसे भी पढ़ें: BSNL का नया धमाका, 455 दिन तक डेली 3GB डाटा और फ्री कॉल्स के साथ लाया ये धांसू प्लान
लेटेस्ट वीडियो
BSNL को मिलेंगे 44,720 करोड़ रुपए
बता दें कि हाल ही में union budget 2022 में BSNL को वित्त वर्ष 2022-23 में केंद्र सरकार की ओर से 44,720 करोड़ रुपये की सहायता किए जाने का ऐलान किया गया है। एबीपी न्यूज ने बजट डॉक्यूमेंट्स के बिनाह पर बताया है कि केंद्र सरकार बीएसएनएल में 44,720 करोड़ रुपये की पूंजी डालेगी। इस पैसे का इस्तेमाल बीएसएनएल कंपनी 4G विस्तार के लिए करेगी जिससे पूरे देश में बीएसएनएल की 4जी सर्विस मुहैया कराई जा सके। इस धनराशि का यूज़ टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन और रीस्ट्रकचरिंग पर भी खर्च किया जाएगा।



















