
भारत की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Jio है और इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इस दिग्गज कंपनी को इकलौती सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के रिचार्ज से कड़ी चुनौती मिलती है। दरअसल, दोनों कंपनियां एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रीपेड रिचार्ज प्लान ऑफर करती हैं। इसी को देखते हुए आज हम आपको इन दोनों कंपनियों के दो लोकप्रिय रिचार्ज प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कीमत एक समान है। आइए BSNL के STV 75 plan प्लान और Jiophone यूजर्स के 75 रुपए वाले प्लान के बीच कंपेरिजन करके बता रहे हैं।
Reliance Jio का 75 रुपए वाला प्लान
Reliance Jio ने हाल ही में अपने जियोफोन यूजर्स के लिए 75 रुपये वाले प्लान को अपडेट किया था। अब अपडेट प्लान की बात करें तो Jio के इस 75 रुपये वाले इस प्लान की वैधता 28 दिनों से घटाकर 23 दिनों की कर दी गई है। हालांकि अब भी कंपनी अनिलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है और हर रोज 100 एमबी डाटा के साथ 200 एमबी अडिशनल डाटा मिलता है। इसे भी पढ़ें: प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को आगे बढ़ाने के चक्कर में BSNL हो रही इग्नोर! क्या है इस मुद्दे पर आपकी राय?

यानी कि 23 दिनों में कुल 2.5 जीबी डाटा यूजर्स को मिल रहा है जो कि पहले से लगभग 500 एमबी कम है। 50 एसएमएस और जियो ऐप्स की बेनिफिट्स अब भी मिल रही है लेकिन यूजर्स को जो नुकसान हुआ है वह है कॉलिंग और डाटा में। 5 दिन कम वैधता की वजह से अनलिमिटेड कॉलिंग 5 दिन कम मिलेंगे और 500 एमबी डाटा भी कम हो गया है।
BSNL STV 75 plan
अगर बात करें BSNL के STV 75 plan की तो ग्राहकों को 75 रुपये में यूजर्स को 50 दिनों की वैलिडिटी प्रदान करता है। इस 50 दिन की अवधि के लिए बीएसएनएल कस्टमर्स को कुल 2 जीबी इंटरनेट डाटा मिलता है जो बिना किसी दैनिक लिमिट के आता है। उपभोक्ता इस डाटा का इस्तेमाल 50 दिनों के भीतर कभी भी कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें: OMG! बंद होने वाले हैं Jio, Airtel, BSNL और Vi के ढेरों SIM, देखें कहीं आपका नंबर भी तो नहीं है इस लिस्ट में शामिल
कॉल बेनिफिट की बात करें तो इसमें भी यूजर्स को 100 मिनट दी जाती है जो कॉलिंग के लिए बिल्कुल मुफ्त हैं। इन वॉयस मिनट्स का यूज़ लोकल व एसटीडी किसी भी नंबर पर किया जा सकता है जो नेशनल रोमिंग में भी मुफ्त काम करती है। ये 100 मिनट्स खत्म हो जाने के बाद बीएसएनएल ग्राहकों को वॉयल कॉलिंग के लिए 30 पैसा प्रति मिनट के हिसाब से शुल्क चुकाना होगा।




















