
अगर आप भी अपने नाम पर 9 से ज्यादा SIM कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, नए-नए नंबर के सिम कार्ड रखने के शौकीन लोगों के लिए दूरसंचार विभाग का ये फैसला शायद पसंद नहीं आएगा। सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जल्द ही आपके सिम कार्ड डीएक्टिवेट हो जाएं और पूरी तरह से काम करना बंद कर दें। दरअसल, दूरसंचार विभाग ने (DoT) ने पूरे इंडिया में 9 कनेक्शन से अधिक (जम्मू और कश्मीर, पूर्वोत्तर और असम के इलाकों में छह कनेक्शन) रखने वाले ग्राहकों के सिम को रि-वेरिफाई करने और नॉन-वेरिफिकेशन के मामले में डिस्कनेक्ट करने का आदेश जारी कर दिया है।
दूरसंचार विभाग से यह आदेश फाइनेंशियल क्राइम, फेक और ऑटोमेटेड कॉल्स और धोखाधड़ी के मामले सामने आने के बाद लिया है। साथ ही DoT ने टेलीकॉम ऑपरेटरों से उन सभी फ़्लैग किए गए मोबाइल कनेक्शन को डेटाबेस से हटाने के लिए कहा है जो नियम के अनुसार उपयोग में नहीं हैं। इसे भी पढ़ें: क्या अब 23 दिनों का होगा मंथली प्लान, कंपनियों के मनमानी के आगे बेबस यूजर्स
DOT के आदेश के अनुसार सब्सक्राइबर्स को उस कनेक्शन को चुनने का ऑप्शन दिया जाएगा, जिसे वह अपने पास रखना चाहते हैं और बाकी कनेक्शन को डीएक्टिवेट करना चाहते हैं। इसके अलावा डीओटी के आदेश में कहा है कि अगर डीओटी द्वारा की गई चेकिंग के दौरान यह देखा गया कि एक ग्राहक के पास सभी टेलीकॉम कंपनियों में नौ से अधिक मोबाइल कनेक्शन (जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर और असम के मामले में छह) हैं, तो मोबाइल कनेक्शन को रि-वेरिफाई करने के लिए प्वाइंट किया जाएगा।” इसे भी पढ़ें: Jio 5G रोलआउट पर मुकेश अंबानी ने दिया बड़ा बयान, जानें कब शुरू होगा फास्ट इंटरनेट का दौर
“फ्लैग्ड मोबाइल कनेक्शन की आउटगोइंग (डेटा सेवाओं सहित) सुविधाओं को 30 दिनों के भीतर निलंबित कर दिया जाएगा” और “आने वाली सेवा को 45 दिनों के भीतर निलंबित कर दिया जाएगा” यदि ग्राहक सत्यापन के लिए आया है और आत्मसमर्पण करने के अपने विकल्प का प्रयोग करता है, तो उसे स्थानांतरित कर दिया जाता है। मोबाइल कनेक्शन काट दें। यदि कोई ग्राहक पुन: सत्यापन के लिए नहीं आता है, तो फ़्लैग किए गए नंबर को 60 दिनों के भीतर निष्क्रिय कर दिया जाएगा, जिसकी कैलकुलेशन 7 दिसंबर से की जाएगी।













