
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की 4जी सर्विस पूरे देश में शुरू होने वाली है। इसके साथ ही, पिछले दिनों प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियो द्वारा प्लान में वृद्धि के बाद यूजर्स बीएसएनएल पर शिफ्ट होने लगे हैं। बीएसएनएल आंध्र प्रदेश के मुताबिक, जुलाई महीने में 2.17 लाख नए कनेक्शन बने हैं। पिछले साल जुलाई में निजी टेलीकॉम ऑपरेटरों द्वारा टैरिफ में बढ़ोतरी के बाद लोग बीएसएनएल पर शिफ्ट होने लगे हैं। ऐसे में यदि आपने भी नया बीएसएनएल सिम कार्ड (BSNL SIM card) लिया है या फिर बीएसएनएल पर शिफ्ट होने का मन बना लिया है, तो आइए यहां जानते हैं बीएसएनएल सिम कार्ड (BSNL SIM card) कैसे एक्टिवेट कर सकते हैं?
BSNL SIM Card को ऐसे एक्टिवेट करें
आप बीएसएनएल का नया सिम कार्ड (BSNL SIM card) रीजनल मोबाइल डिस्ट्रिब्यूटर, अथॉराइज्ड सर्विस सेंटर आदि से खरीद सकते हैं। एक बार जब आप अपना नया सिम कार्ड प्राप्त कर लेते हैं, तो इसका उपयोग करने के लिए आपको इसे एक्टिवेट करना होगा। नए BSNL SIM Card को एक्टिवेट करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैंः
स्टेप-1: सबसे पहले अपने नए बीएसएनएल सिम कार्ड को अपने फोन में लगाएं, फिर उस रीस्टार्ट कर दें।
स्टेप-2: इसके बाद मोबाइल में देखें कि नेटवर्क सिग्नल आ रहा है या नहीं।
स्टेप-3: अगर डिस्प्ले के टॉप पर नेटवर्क सिग्नल दिखाई देने लगा है, तो फिर फोन ऐप को ओपन करें।
स्टेप-4: फिर अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए अपने फोन से 1507 पर कॉल करें।
स्टेप-5: अब आपसे यहां पर आपकी लैंग्वेज, आईडेंटिटी और एड्रेस प्रूफ आदि के बारे में पूछा जाएगा।
स्टेप-6: इसके बाद टेली-वेरिफिकेशन के दौरान निर्देशों का पालन करें।
स्टेप-7: वेरिफिकेशन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक होने के बाद आपका बीएसएनएल सिम एक्टिवेट हो जाएगा।
स्टेप-8: आपको अपने फोन के लिए यूनिक इंटरनेट सेटिंग्स प्राप्त होंगी। जब आप इन चेंजेज को सेव करेंगे, तो आपका सिम कार्ड ठीक से काम करेगा।
स्टेप-9: अब आप इस नए सिम का उपयोग कॉलिंग और इंटरनेट सर्विसेज के लिए कर सकते हैं।
बीएसएनएल के यूजर 123 पर डायल कर बैलेंस जान सकते हैं। इसके बाद यूजर्स कॉल और सर्विसेज के लिए अपने सिम का उपयोग शुरू कर सकते हैं।
बीएसएनएल सिम कार्ड पर डाटा सर्विस को कैसे एक्टिवेट करें?
किसी भी आईफोन, एंड्रॉयड पर बीएसएनएल सेवाओं का उपयोग करने के लिए यूजर्स को एक सरल प्रक्रिया पूरी करनी होगी, जिसे ‘बीएसएनएल डाटा एक्टिवेशन एंड डीएक्टिवेशन ऑन प्रीपेड मोबाइल’ कहा जाता है। इसके लिए आप आप अपने बीएसएनएल मोबाइल नंबर से एक टेक्स्ट मैसेज भेजना है, जैसे कि Start टाइप करने के बाद 1925 पर मैसेज भेज सकते हैं। फिर आपको एक सूचना प्राप्त होगी जिसमें लिखा होगा, ‘मोबाइल डाटा सर्विस इनेबल कर दी गई है।’
बीएसएनएल सिम को USSD Codes से कैसे एक्टिवेट करें?
आप 53734 नंबर पर कॉल करके तुरंत बीएसएनएल सिम एक्टिवेट कर सकते हैं। यह बीएसएनएल एक्टिवेशन यूएसएसडी कोड है। अपने बीएसएनएल VoLTE सिम को सक्रिय करने का इस नंबर पर कॉल करना एक आसान तरीका है।
सवाल-जवाब (FAQs)
बीएसएनएल के नए सिम कार्ड को टेली-वेरिफिकेशन के बाद एक्टिवेट होने में कितना समय लगता है?
नए बीएसएनएल सिम कार्ड को एक्टिवेट होने में लगभग 30 मिनट से 2 घंटे तक का समय लग सकता है। यदि यह अभी भी एक्टिवेट नहीं है, तो बीएसएनएल कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते हैं। बीएसएनएल ग्राहक सेवा नंबर 1800-345-1500 (गैर-बीएसएनएल यूजर) या 1500 (बीएसएनएल यूजर) है।
मैं बीएसएनएल टेली-वेरिफिकेशन के बाद भी अपने फोन पर इंटरनेट का उपयोग नहीं कर पा रहा हूं, मुझे क्या करना चाहिए?
इसके लिए आपको अपने फोन की सेटिंग को चेक करना होगा। यदि आप मोबाइल डाटा एक्टिवेशन के बाद भी कनेक्टिविटी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो इन स्टेप का पालन करें:
एंड्रॉयड डिवाइस पर:
- सेटिंग ऐप में जाएं
- नेटवर्क और इंटरनेट पर टैप करें।
- अब मोबाइल नेटवर्क पर टैप करें।
- बीएसएनएल पर टैप करें।
- नीचे स्क्रॉल करें और आपको पसंदीदा नेटवर्क टाइप विकल्प को देखें। इस पर टैप करें।
- अब 3जी/4जी/ऑटोमैटिक पर टैप करें। इसके बाद आपका मोबाइल डाटा काम करना चाहिए।
आईओएस डिवाइस पर:
- सेटिंग ऐप पर जाएं।
- सेल्युलर पर टैप करें।
- सेल्युलर डाटा विकल्प पर टैप करें।
- इनेबल 4जी पर टैप करें।
- अब ‘both voice and data” ऑप्शन पर टैप करें।
- इसके बाद आपका इंटरनेट अब चल जाना चाहिए।
मैं कैसे जान सकता हूं कि मेरा बीएसएनएल सिम सक्रिय है?
जब आप बीएसएनएल नंबर से यूएसएसडी कोड *124# डायल करते हैं, तो टेलीकॉम कंपनी आपको बीएसएनएल सदस्यता की शेष राशि और वैधता के बारे में जानकारी के साथ SMS भेजता है।
बीएसएनएल सिम एक्टिवेट करने में कितना खर्चा आता है?
आप 20 रुपये की मामूली फीस का भुगतान करके अपने प्रीपेड मोबाइल कनेक्शन को फिर से सक्रिय कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको निष्क्रिय होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर रिचार्ज करना होगा।
एक्सपायर्ड बीएसएनएल सिम को रिचार्ज करने में कितना खर्च आता है?
जब आपकी प्रीपेड बीएसएनएल सिम की अवधि समाप्त हो जाती है, तो आपका खाता निष्क्रिय हो जाता है। हालांकि इसके बाद 15 दिनों का ग्रेस पीरियड मिलता है। अगर आप ग्रेस पीरियड के दौरान अपने प्रीपेड कार्ड को फिर से 20 रुपये से रिचार्ज करते हैं, तो नंबर सक्रिय रहेगा।



















