BSNL SIM को कैसे ब्लॉक करें (2025), जानें आसान तरीका

Join Us icon

आजकल फोन चोरी या फिर खोना आम बात है। अगर अपने फोन में बीएसएनएल (BSNL) का सिम कार्ड (SIM Card) उपयोग करते हैं और फोन चोरी हो जाता है, तो फिर बीएसएनएल सिम कार्ड को आसानी से ब्लॉक किया जा सकता है। सिम को ब्लॉक करने के लिए कस्टमर केयर नंबर, ईमेल और ऑफलाइन तरीकों का भी उपयोग कर सकते हैं। यदि आप बीएसएनएस सिम को ब्लॉक (BSNL SIM Card Block) करने का तरीका खोज रहे हैं, तो फिर सही जगह पर हैं। आइए आगे आपको बताते हैं कैसे सिम कार्ड को ब्लॉक करा सकते हैं। यह आर्टिकल उन लोगों के सवालों का भी जवाब देता है जो जानना चाहते हैं बीएसएनएल सिम कैसे बंद करें (bsnl sim band kaise kare) और बीएसएनएल सिम कैसे डि​एक्टिवेट करें (how to deactivate bsnl sim)

Customer Care के जरिए BSNL SIM को कैसे ब्लॉक करें

बीएसएनएल सिम कार्ड को ब्लॉक करने का यह सबसे आसान तरीका है और इसके लिए आपको कस्टमर केयर नंबर पर डायल करना होगा। सिम को ब्लॉक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करेंः

30 day validity free bsnl offer on recharge plan rs 797

स्टेप- 1: यदि आप बीएसएनएल नेटवर्क का उपयोग कर रहे हैं, तो फिर कस्टमर केयर नंबर 1503 या फिर 1800-180-1503 (बिना बीएसएनएल नेटवर्क) पर डायल करें।

स्टेप- 2: डायल करने के बाद आपको निर्देशों का पालन करना होगा और फिर कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव से बात करने के लिए उसके हिसाब में नंबर दबाना होगा।

स्टेप- 3: अब बीएसएनएल सिम को ब्लॉक करने के लिए जन्मतिथि, पता, अंतिम पांच कॉल और नाम जैसी जानकारी प्रदान करने के लिए कहा जाएगा। वेरिफिकेशन के बाद कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव आपका बीएसएनएल सिम कार्ड ब्लॉक कर देगा।

E-Mail के माध्यम से बीएसएनएल सिम को कैसे ब्लॉक करें

सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर बीएसएनएल ऑनलाइन सिम ब्लॉक करने की सुविधा नहीं दे रही है, लेकिन आपको ईमेल के माध्यम से सेवाओं को ब्लॉक करने और सिम को ब्लॉक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः

स्टेप- 1: ईमेल खोलने के बाद block My BSNL SIM टाइप कर उसे [email protected] पर भेजना है।

स्टेप- 2: इसके साथ ईमेल बॉडी में बीएसएनएस सिम को ब्लॉक करने का कारण भी लिखना होगा, जैसे कि आप इसे क्यों ब्लॉक करना चाहते हैं।

स्टेप- 3: फिर अपना नाम, पता, रिचार्ज डिटेल और अंतिम कॉल लिखें। साथ ही, प्रूफ के तौर पर सभी दस्तावेज पीडीएफ फॉर्म में अटैच करें।

स्टेप 4:  अब ऊपर बताए गए ईमेल एड्रेस पर मेल भेजें और रिस्पॉन्स का इंतजार करें।

BSNL SIM को कस्टमर सर्विस सेंटर के जरिए कैसे ब्लॉक करें?

आप चाहें, तो अपने बीएसएनएल सिम को बीएसएनएल ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से भी ब्लॉक करा सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगाः

check BSNL data SMS Talktime balance tips tricks hindi

स्टेप- 1: अपने नजदीकी बीएसएनएल सीएससी या रिटेलर के पास जाएं।

स्टेप- 2: सिम खरीदते समय आपके द्वारा दिए गए डॉक्यूमेंट को साथ में रख लें।

स्टेप- 3: आपको बीएसएनएल सिम कार्ड को ब्लॉक करने के लिए अनुरोध करना होगा।

स्टेप- 4: फिर नाम, जन्मतिथि, पता, पिछली पांच कॉल और पूछे गए अन्य विवरण प्रदान करें।

स्टेप- 5: आपका सिम ब्लॉक कर दिया जाएगा। आप चाहें, तो तुरंत डुप्लिकेट बीएसएनएल सिम के लिए आवेदन कर सकते हैं

BSNL का रिप्लेसमेंट सिम कैसे प्राप्त करें?

जब आप बीएसएनएल से अपने खोए हुए सिम को ब्लॉक करने का अनुरोध करते हैं, तो नंबर को पूरी तरह से ब्लॉक करने से पहले टेलीकॉम कंपनी कुछ दिनों के लिए सिम कार्ड को अस्थायी रूप से निष्क्रिय कर देती है। सिम ब्लॉक करने का अनुरोध सबमिट करने के बाद आपको प्राप्त एसएमएस में दिनों की संख्या का उल्लेख किया जाएगा। आपको उस अवधि के भीतर रिप्लेसमेंट सिम के लिए आवेदन करना होगा, अन्यथा फिर यह संभव नहीं होगा। बीएसएनएल डुप्लीकेट नंबर के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप का पालन करें।

bsnl sim activate simple process

स्टेप- 1: निकटतम बीएसएनएल सीएससी या रिटेलर पर जाएं।

स्टेप- 2: अपना आईडी और एड्रेस प्रूफ साथ रखें।

स्टेप- 3: फिर आपको रिप्लेसमेंट सिम के लिए आवेदन करना होगा।

स्टेप- 4: अब बीएसएनएल सिम ब्लॉक का एसएमएस या फिर मेल या रसीद दिखाएं।

स्टेप- 5: अब आपका बीएसएनएल नंबर अनब्लॉक कर दिया जाएगा और आपको एक नया सिम मिलेगा।

स्टेप- 6: अपने फोन में नया बीएसएनएल सिम डालें और टेली वेरिफिकेशन पूरा करें।

सवाल-जवाब (FAQs)

यदि मेरा SIM कार्ड/मोबाइल फोन खो जाए तो मुझे क्या करना चाहिए?

आप पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा ग्राहक सेवा केंद्र 9415024365 को तुरंत सूचित करें और एफआईआर की प्रति के साथ पहचान प्रमाण के साथ उस ग्राहक सेवा केंद्र में जमा करें, जहां आपने कनेक्शन लिया है। इसके अलावा, 1503 या 1800-180-1503 पर कॉल करें और अपनी समस्या बताएं। आप चाहें, तो [email protected] पर एक ईमेल भी कर सकते हैं।

यदि मैं अपना SIM कार्ड ब्लॉक कर दूं तो क्या होगा?

किसी भी धोखाधड़ी वाले उपयोग को रोकने के लिए जब आपका सिम ब्लॉक किया जाता है तो कॉलिंग और मैसेजिंग सेवाएं ब्लॉक कर दी जाती हैं।

मैं अपना BSNL SIM ऑनलाइन कैसे निष्क्रिय कर सकता हूं?

बीएसएनएल सिम को ऑनलाइन ब्लॉक कराने की सेवाएं प्रदान नहीं करता है। बीएसएनएल सिम को निष्क्रिय करने के लिए बीएसएनएल ग्राहक सेवा नंबर 1503 या 1800 180 1503 पर कॉल करें यार [email protected] पर एक ईमेल लिखें।

BSNL का सिम बंद कराने के बाद कितने दिनों में फिर से एक्टिवेट करा सकते हैं?

BSNL सिम डिएक्टिवेट होने के 15 दिनों के अंदर आप फिर से अपने सिम को रिएक्टिवेट कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here