अनलिमिटेड कॉलिंग के लिए बेस्ट हैं ये सस्ते रिचार्ज, शुरुआती कीमत: 18 रुपए

Join Us icon

इस समय इंडिया के टेलीकॉम बाजार में सस्ते और अनलिमिटेड डाटा से लैस अलग-अलग कंपनियों के प्रीपेड प्लान मौजूद हैं। वहीं, डाटा की बढ़ती मांग के बीच अभी कई यूजर्स हैं जो सिर्फ वॉइस कॉलिंग वाला प्लान्स को पसंद करते हैं या यूं कहें कि वह डाटा का न के बराबर इस्तेमाल करते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि 5G के दौर में ऐसा कौन है जो डाटा का इस्तेमाल न करके सिर्फ कॉलिंग के लिए रिचार्ज कराता है। तो आपको बता दें कि हमारे देश में अभी भी फीचर फोन यूज करने वालों की एक बड़ी संख्या मौजूद है। ऐसे में इन लोगों के लिए डाटा वाले प्लान काम के नहीं रह जाते। इसलिए आज हम आपको बीएसएनएल के उन प्लान्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो कि सिर्फ वॉयस कॉलिंग के काम आते हैं। यह वॉयस कॉलिंग वाउचर्स 18 रुपए की शुरुआती कीमत में आते हैं। आइए आगे आपको इनकी जानकारी देते हैं।

BSNL का 18 रुपए का प्लान

अगर बात करें बीएसएनएल के सबसे सस्ता कॉलिंग प्लान 18 रुपए की तो इसमें आपको 2 दिन के लिए अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। खास बात है कि इसमें डेली 1जीबी डाटा मतलब कुल 2जीबी मिलता है।

BSNL का 29 रुपए का प्लान

18 रुपए के बाद बीएसएनएल का बड़ा प्लान 29 रुपए का है, जिसमें 5 दिन के लिए अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स मिलेगी। वॉइस कॉल के साथ 1जीबी डाटा और 300एसएमएस की सुविधा भी मिलती है।

bsnl

BSNL का 99 रुपए प्लान

इसके अलावा इस लिस्ट में 99 रुपए वाला प्लान है। इस प्लान में 22 दिन के लिए अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का लाभ मिलता है। साथ ही इस  वाउचर में 99 SMS भी दिए गए हैं। इससे ऊपर का प्लान 118 रुपए का है। इसकी जानकारी आगे दी गई है।

BSNL का 118 रुपए का प्लान

बीएसएनएल के 118 रुपए के वाउचर में 26 दिन के लिए अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग दी जाती है। इसके अलावा रोज 0.5GB डाटा और रोज 100 SMS की भी सुविधा है।

BSNL SMS Fraud alert in india fake kyc

BSNL का 147 रुपए का प्लान

आखिरी में हम बीएसएनएल के जिस वॉइस वाउचर की बात कर रहे हैं, उनकी कीमत 147 रुपए है। 147 रुपए के वाउचर में ग्राहकों को 30 दिन की वैधता मिलती है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कुल 10GB डाटा मिलता है।

Note: ऊपर बताए गए सभी टॉप प्लान यूपी वेस्ट के नंबर पर रिचार्ज किए जा सकते हैं। अगर आप इनमें से कोई भी नंबर रिचार्ज करने का विचार कर रहे हैं तो कृपया एक बार जांच जरुर कर लें क्योंकि बीएसएनएल के प्लान सर्किल के हिसाब से लॉन्च किए जाते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here