बीएसएनएल लाया जियो से भी सस्ता प्लान, 6 महीने मिलेगा 270जीबी डाटा और बहुत कुछ

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/02/BSNL-1.jpg

टेलीकॉम सेक्टर में प्राइवेट कंपनियों को अपने प्लान से टक्कर देने वाली भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने एक बार फिर अपने शानदार प्लान को पेश किया है। इस बार कंपनी ने हाफ इयरली प्लान लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 899 रुपए है। इससे कुछ दिन पहले 399 रुपए का प्रीपेड प्लान में कुछ बदलाव किए थे जो कई मामलो में रिलायंस जियो को टक्कर दे रहा था। वहीं, इस हाफ इयरली प्रीपेड प्लान से भी जियो के प्लान को टक्कर मिलेगी।

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार बीएसएनएल के 899 रुपए के प्लान में यूजर्स को कुल 270जीबी डाटा मिलेगा। इसका मतलह प्रति दिन यूजर को 1.5जीबी डाटा मिलेगा। फिलहाल यह प्लान आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्किल में उपलब्ध है। इससे पहले कंपनी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्किल में 1,312 रुपए का प्लान लॉन्च कर चुकी है। 

जियो के 4 लंबी वैलिडिटी प्लान, क्या फायदेमंद हैं?

इस प्लान में यूजर को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग का लाभ भी मिलेगा। वहीं, बीएसएनएल के दूसर प्लान्स की तरह ही यह प्लान भी मुंबई और दिल्ली को छोड़कर देश भर में लागू होगा।कॉलिंग कर सकते हैं। इसके अलावा इस प्लान में 270 GB डेटा यानी रोजाना 1.5 GB डेटा मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 180 दिन है। इसके अलावा इस प्लान में 50 एसएमएस रोजाना मिलते हैं। 

जियो को टक्कर देगा बीएसएनएल का 399 रुपए वाला प्लान, हर दिन मिलेगा 3.21जीबी डाटा और…

जियो 1,999 प्लान VS बीएसएनल 899 प्लान 
रिलायंस जियो ने भी 6 महीने की वैलिडिटी के साथ 1,999 रुपये में प्लान लॉन्च किया है। जियो अपने इस प्लान में अनलमिटेड लोकल और STD वॉइस कॉलिंग के साथ 100 एसएमएस रोजाना दे रहा है। पर डेटा के मामले में जियो बीएसएनएल से पीछे है। BSNL जहां 270 GB डेटा दे रहा है वही जियो इस प्लान में 125 डाटा दे रहा है। जियो के इस प्लान में डेटा यूज के लिए कोई डेली लिमिट नहीं है।