
इंडियन टेलीकॉम इंडस्ट्री में बढ़ते कॉम्पिटिशन में बने रहने के लिए सरकारी कंपनी BSNL काफी समय से नए प्लान्स को पेश कर रही है। नए प्लान्स के साथ ही कंपनी अपने पुराने प्लान को भी रिवाइज कर पहले से ज्यादा बेनिफिट्स उपलब्ध करा रही है। इन्हीं प्लान के दम पर बीएसएनएल प्राइवेट कंपनी जैसे Vi, Reliance Jio और Airtel के प्लान्स को टक्कर देने की कोशिश में है। अब, कंपनी ने 1999 रुपए वाले लॉन्ग टर्म प्रीपेड प्लान को रिवाइज किया है। इस प्लान को कुछ समय पहले ही पेश किया गया था। लेकिन, अब बदलाव के बाद प्लान में ज्यादा डाटा और वैधता ऑफर की जा रही है। तो आइए डीटेल में जानते हैं बीएसएनएल के लिए प्लान में और क्या बेनिफिट मिलते हैं।
बीएसएनल के इस प्लान को कंपनी ने पहले 365 दिनों की वैधता के साथ पेश किया था। लेकिन, अब कंपनी इसी कीमत में 425 दिन की वैलिडिटी दे रही है। वहीं, इस प्लान में कंपनी डेली 3जीबी का डाटा उपलब्ध कर रही है। इस हिसाब से यूजर्स को कुल 1275GB डाटा इस प्लान में मिलेगा। वहीं, डाटा के अलावा यूजर्स को इस प्लान में डेली 100 फ्री एसएमएस और 250 मिनट्स कॉलिंग के लिए मिलते हैं। इसे भी पढ़ें: BSNL लाया फेस्टिव सीजन ऑफर, यूजर्स को मिलेगा बंपर लाभ
प्लान में मिलने वाले अडिशनल बेनिफिट की बात करें तो इसमें आपको दो महीने के लिए इरॉज नाउ का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। गौरतलब है कि कंपनी ने साल 2018 में 1999 रुपए वाले प्लान को पेश किया था। लॉन्च के समय से इस प्लान में 2जीबी का डाटा दिया जा रहा था। वहीं, पिछले साल इस प्लान को अपडेट कर कंपनी ने डाटा को बढ़ा कर 3GB कर दिया था। इसे भी पढ़ें: BSNL का धमाका, लॉन्च किए 4 नए Bharat Fiber प्लान, Jio को मिलेगी चुनौती
इसके अलावा प्रोमोशन ऑफर के दौरान अगर यूजर्स 147 रुपए का रिचार्ज कराते हैं तो आपको उन्हें 30 दिन की जगह 35 दिन की वैधता दी जाएगी। वैधता के अलावा इस प्लान में यूजर्स कुल 10 जीबी डाटा और 30 दिन के लिए बीएसएनएल ट्यून्स की सुविधा फ्री मिलेगी।























