बटन वाले फोन 1000 रुपये से कम में, देखें लिस्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/05/Keypad-Phone.jpg

बेशक AI का जमाना आ गया हो, लेकिन अभी भी बहुत से ऐसे लोग हैं जो इंटरनेट की दुनिया से दूर रहकर मोबाइल चलाना चाहते हैं। ऐसे लोगों को महंगे स्मार्टफोन नहीं बल्कि सस्ते बटन वाले फोन की जरूरत होती है। इसी तरह से मोबाइल यूजर्स को लिए हम मार्केट में मौजूद ऐसे फीचर फोन की लिस्ट लेकर आए हैं जो 1000 रुपये से कम में बेहतरीन फीचर्स दे सकते हैं। इन 1 हजार से कम के keypad phone की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

itel Ace 3 Heera

सेलिंग प्राइस : 949 रुपये

आइटेल ऐस 3 हीरा इंडिया में लॉन्च हुआ 1000 रुपये से कम का सबसे लेटेस्ट मोबाइल है। इसमें 1.8 इंच की स्क्रीन लगाई गई है जिसके नीचे टी9 कीपैड मौजूद है। कीपैड पर टॉर्च, वाइब्रेशन और वॉयस कमांड के शार्टकट बटन दिए गए हैं। यह फीचर फोन 1000mAh बैटरी सपोर्ट करता है जिसे चार्ज करने के लिए यूएसबी टाईप सी पोर्ट भी दिया गया है। इस फीचर फोन में King Talker नाम का वॉयस असिस्टेंट मौजूद है जो हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में बात कर सकता है। इंटरनेटमेंट के लिए Wireless FM Radio दिया गया है। इस बटन वाले फोन में Bluetooth और Auto Call Recording जैसे फीचर भी मौजूद हैं।

Jio Bharat V4

सेलिंग प्राइस : 899 रुपये

यह सस्ता 4G Feature phone है जिसमें इंटरनेट चलाया जा सकता है। इस मोबाइल में 1000mAh बैटरी लगी है। यह कीपैड फोन Jio UPI भी सपोर्ट करता है। इस फोन में जियो ऐप्स का एक्सेस मिलेगा जिनमें Jio Cinema, Jio Chat और Jio TV शामिल होगी। यानी इस बटन वाले मोबाइल में लाइव टीवी देखे जा सकते हैं, ऑनलाइन फिल्में देखी जा सकती हैं और चैटिंग, वॉयस मैसेजिंग व फोटो शेयर की जा सकती है। इस फोन में 128जीबी का मेमोरी कार्ड लगाया जा सकता है। वहीं अच्छी बात यह भी है कि Jio Bharat V4 में 23 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है।

HMD 100

सेलिंग प्राइस : 999 रुपये

एचएमडी 100 भी एक बेसिक और किफायती फीचर फोन है जिसे खासतौर पर उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है जिन्हें स्मार्टफोन के बजाय सिर्फ कॉलिंग जैसे कामों के लिए एक आसान फोन चाहिए। इस बटन वाले फोन में 1.77-इंच स्क्रीन लगी है। पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल भी 800mAh बैटरी सपोर्ट करता है। मोबाइल यूजर्स को इसमें Dual SIM सपोर्ट, FM Radio, और 3.5mm हेडफोन जैक सहित टॉर्च लाइट भी मिलेगी। यह फीचर फोन 4एमबी रैम और 4एमबी रोम के साथ काम करता है। यह किफायती keypad feature phone कॉलिंग और दूसरे बेसिक कामों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

LAVA Hero Shakti 2026

सेलिंग प्राइस : 988 रुपये

यह लावा का नया ​कीपैड फोन हो जो 1000 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। इसमें 160 × 128 पिक्सल रेजोल्यूशन 1.8-इंच की कलर डिस्प्ले लगाई गई है। यह मोबाइल भी 4MB RAM पर लाया गया है लेकिन यूजर्स को इसमें अपनी फाइल्स सेव करने के लिए 32GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इस बटन वाले फोन में लगी 1000mAh बैटरी इसे लंबा पावर बैकअप देती है। इस मोबाइल में भी एक साथ दो सिम लगाई जा सकती है। मनोरंजन के लिए FM Radio पर गाने सुने जा सकते हैं और जरूरत के लिए टॉर्च जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। यह बेसिक फोन सॉलिड बॉडी पर बनाया गया है।

Nokia 105 Classic

सेलिंग प्राइस : 999 रुपये

अमेजन पर फिलहाल यह नोकिया का फोन 1000 रुपये से कम में बिक रहा है। यह एडवांस फीचर फोन S30+ पर चलता है और इसमें Unisoc 6531E प्रोसेसर लगाया गया है। कंपनी की मानें तो फुल चार्ज के बाद 800mAh बैटरी के साथ ये नोकिया का बटन वाला फोन 18 दिन का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है। यूजर्स को इसमें 1.77-इंच की QQVGA डिस्प्ले मिलेगी। इस फोन में Dual SIM, Wireless FM Radio, 3.5mm हेडफोन जैक और टॉर्च जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जिन्हें नोकिया का भरोसा और एक सिंपल फोन चाहिए।