Samsung के फोन अब रिटेल स्टोर पर भी हो सकेंगे ऑनलाईन बुक, घर पर होगी डिलीवरी, कंपनी ने की यह बड़ी शुरूआत

Join Us icon

कोरोनावायरस की वजह से पूरे देश घर में बैठा है। लॉकडाउन के तीसरे फेज़ में सरकार ने अर्थव्यवस्था में सुधार के मकसद से कुछ छूट का रियायत दी है, जिनमें स्मार्टफोन इत्यादि की बिक्री भी शामिल है। देश में मौजूद तमाम ब्रांड इस छूट के बाद अपना प्रोडक्शन फिर से शुरू कर चुके हैं और नए फोन लॉन्च करने के साथ ही अपने प्रोडक्ट्स की सेल भी कर रहे हैं। अमेज़न व फ्लिपकार्ट जैसी वेबसाइट्स ने भी डिलीवरी शुरू कर दी है। इन सबके बीच Samsung ने एक ऐसा कदम उठाया है कि जिसमें कंपनी के फोंस को घर पर डिलीवर कराने के लिए सिर्फ चुनिंदा शॉपिंग साइट्स पर भी निर्भर नहीं रहना पड़ेगा बल्कि अपने शहर के रिटेल स्टोर्स वाले भी सैमसंग फोन की होम डिलीवरी करेंगे।

Samsung ने अपने फैन्स व स्मार्टफोन यूजर्स के लिए नई सेवा शुरूआत की है। सैमसंग की इस पहल के बाद यूजर्स अब लोकल रिटेलर्स से भी सैमसंग के फोन ऑनलाईन खरीद सकेंगे। इस सुविधा के लिए सैमसंग ने डिजीटल प्लेटफॉर्म Benow के साथ साझेदारी की है। अभी तक जहां अमेज़न व फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स साइट्स की स्मार्टफोन डिलीवर करती थी और क्षेत्र के रिटेल स्टोर्स से फोन खरीदने के लिए खुद ही जाना पड़ता था। लेकिन अब घर बैठे बैठे ही आपने फोंस पर चंद स्टेप्स को फॉलो करते हुए अपने नज़दीकी रिटेल स्टोर पर फोन को ऑनलाईन खरीद पाएंगे और ये स्टोर तय तारीख पर फोन की डिलीवरी भी कर देंगे।

यह होगा फायदा

Samsung और Benow की इस साझेदारी से डिजीटल चैनल इकोसिस्टम को बढ़ावा मिलेगा। इस वक्त शॉपिंग साइट्स सरकार के निर्देश अनुसार स्मार्टफोंस की डिलीवरी सिर्फ ग्रीन और ओरेंज जोन में ही कर रही है। ऐसे में जिन शहरों में अभी ये ई-कॉमर्स साइट्स अपनी सर्विस नहीं दे रही है, उन ईलाकों में सैमसंग की यह नई पहल काम आएगी और लोगों के घरों में स्मार्टफोन डिलीवरी कर सकेगी।

Customers Can Buy Samsung Galaxy Smartphones Online From Local Stores Benow Partnership

इस साझेदारी से न सिर्फ यूजर्स को सुविधा मिलेगी बल्कि साथ ही ऐसे रिटेलर्स, जो अपने स्टोर्स या दुकान पर मोबाइल्स का स्टॉक तो रखे हुए हैं लेकिन कोरोनावायरस के चलते ग्राहक उनके पास नहीं आ पा रहे हैं, उन्हें भी सैमसंग की स्क्रीम का फायदा होगा। एक ओर जहां जरूरतमंद यूजर्स को उनके मोबाइल प्राप्त हो सकेंगे वहीं दुकानदार व रिटेलर्स के व्यापार को भी फायदा होगा। कंपनी के अनुसार 20,000 के करीब रिटेलर्स इस साझेदारी के तहत अपने मोबाइल्स को ऑनलाईन तरीके से सेल कर सकेंगे।

Samsung के लिए ग्राहकों के लिए हम सब कुछ कर सकते हैं। हमारी Benow के साथ साझेदारी व्यापक तौर पर एक ऑनलाइन टू ऑफलाइन (O2O) स्ट्रेटेजी है। जिसका फायदा दोनों ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को होगा” — मोहनदीप सिंह, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, मोबाइल बिजनेस, सैमसंग इंडिया

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here