Reliance लाया Digital India Sale, 26 जनवरी तक मिलेगा 26 प्रतिशत तक कैशबैक और 1,000 रुपये का डिस्काउंट

Join Us icon

देश में गणतंत्र दिवस की तैयारियां शुरू हो चुकी है। हर व्यक्ति इस राष्ट्रीय पर्व को अपने हिसाब से सेलिब्रेट करने को तैयार है। 26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर अपने फैन्स को तोहफा देते हुए Reliance ने ‘Digital India Sale’ की घोषणा की है। रिलायंस द्वारा आयोजित की जा रही यह डिजीटल इंडिया सेल न सिर्फ उपभोक्ताओं को भारी कैशबैक प्रदान करेगी ​बल्कि साथ ही विभिन्न प्रोडक्ट्स की बड़ी रेंज पर यूजर्स को सीधे 1,000 रुपये का डिस्काउंट भी प्राप्त होगा। Digital India Sale कल यानि 24 जनवरी से पूरी देश में शुरू हो रही है।

डिजीटल इंडिया सेल की शुरूआत Reliance Digital ने की है। यह सेल कल यानि 24 जनवरी से शुरू हो रही है जो गणतंत्र दिवस यानि 26 जनवरी तक चलेगी। इस सेल के दौरान स्मार्टफोन, फीचर फोन, लैपटॉप, टेलीविज़न इत्यादि के साथ विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस व प्रोडक्ट ऑफर्स के साथ सेल के लिए उपलब्ध होंगे। कपंनी अलग अलग प्रोडक्ट्स पर अलग अलग कैशबैक व छूट प्रदान कर रही है।

Reliance Jio offering 30 voice minutes free talk time after iuc charges

रिलायंस डिजीटल के अनुसार जो लोग कल सेल शुरू होने से पहले कंपनी की वेबसाइट पर अपने ऑर्डर को प्रीबुक करते हैं उन्हें कंपनी की ओर से सीधे 1,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा जो उस प्रोडक्ट की कीमत में से कटेगा। इसके साथ ही दो दिन तक चलने वाली इस सेल में वि​भिन्न प्रोडक्ट्स रेंज पर ​Reliance Digital की ओर से 26 प्रतिशत तक का कैशबैक दिया जा रहा है। इस कैशबैक में 16 प्रतिशत कैशबैक और 10 प्रतिशत मल्टीबैंक कैशबैक शामिल रहेगा। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें : Digital India Sale

कंपनी रेवेन्यू हुआ 13,968 करोड़

Reliance ने हाल ही में जियो मार्ट को लॉन्च किया था, जिसके बाद अब कंपनी ने यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) में एंट्री ले ली है। Reliance Jio ने माय जियो एप में यूपीआई पेमेंट का सपोर्ट जोड़ दिया है। कंपनी के इस कदम से इंडियन मार्केट में पहले से मौजूद पेटीएम, फोनपे और गूगल पे जैसे ऐप्स को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लगे बता दें कि हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 2019 की तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित किए थे जिसमें बताया गया था कि कंपनी का रेवेन्यू साल दर साल 28.3 फीसदी बढ़कर 13,968 करोड़ हो गया है।

यह भी पढ़ें : Aadhaar कार्ड में मोबाइल नंबर बदलना हुआ आसान, ई-मेल अपडेट करने का भी तरीका बदला

रिलायंस जियो ने एक साल पहले इसी तिमाही में 831 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अनुसार 31 दिसंबर 2019 तक जियो के ग्राहकों की संख्या 37 करोड़ के आंकड़े को पार चुकी है। पिछले 12 महीनों में जियो ने 13 करोड़ 57 लाख ग्राहक जोड़े हैं, जबकि एक करोड़ 48 लाख नए ग्राहक पिछली तिमाही में जुड़े हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here