एक बार फिर लगी इस फेमस Electric Scooter में आग, धूं-धूं करके जल उठा

Join Us icon

Electric Scooters में आग लगने की खबरें अब मानो आम बात हो गई। हाल ही में OLA S1 Scooter में आग लगने का विडियो वायरल हुआ था। वहीं, इस खबर के कुछ समय बाद ही एक और इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगी, जिसमें बाप-बेटी की मौत हो गई और अब एक बार फिर एक Electric Scooter में आग लगने की जानकारी सामने आ रही है। इस बार Pure EV कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर में अचानक आग लगी है, जिससे लोगों के मन में कई सवाल और आशंकाएं उठने लगी हैं।

Pure EV Electric Scooter

ET Auto के अनुसार Pure EV के इलेक्ट्रिक स्कूटर में उत्तरी चेन्नई के बाहरी इलाके मंजमपक्कम इलाके में माथुर टोल प्लाजा के पास अचानक आग लग गई है। रेड कलर के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने के कारण को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, आपको याद दिला दें कि पिछले साल सितंबर में भी Pure EV के इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की घटना सामने आई थी। इसे भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक स्कूटर में चार्जिंग के दौरान आग लगने से बाप-बेटी की मौत, ईवी चार्ज लगाते समय भूलकर भी न करें ऐसी गलती

pure-ev-epluto-7g

कई इलेक्ट्रिक स्कूटर हो चुके राख

Pure EV के इलेक्ट्रिक स्कूटर के के अलावा कई निर्माता कंपनियों के EV में आग लग चुकी है। पिछले साल अक्टूबर में एक ओकिनावा स्कूटर में आग लग गई थी। जिसके बाद HCD India स्कूटर में आग लगने की घटना सामनें आई। इसके अलावा हाल ही में ओकिनावा में आग लगने और तमिलनाडु के वेल्लोर में इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने से बाप-बेटी की मौत की घटना सामने आई थी।

गूगल से ली गई सांकेतिक तस्वीर
गूगल से ली गई सांकेतिक तस्वीर

क्या इसलिए लग रही आग

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में आग लगने का कारण उसकी बैटरी को माना जा रहा है। ये बैटरी कई वजहों से आग पकड़ सकती है और एक बार इनमें कोई चिंगारी जल जाए फिर आग भयानक रूप ले लेती है जिसे कंट्रोल करना भी मुश्किल होता है। बिजली से चलने वाले इन वाहनों में lithium-ion battery का इस्तेमाल किया जाता है। ये बैटरियां चार्ज होती है और गाड़ी को चलने की पावर प्रदान करती है। लीथियम आयन बैटरी को लो होने पर बार-बार चार्ज किया जा सकता है और यही इसकी सबसे बड़ी पावर होती है। इसे भी पढ़ें: Electric Vehicles को चार्ज करते वक्त इन बातों का जरूर रखें ध्यान, साथ ही जानें क्यों लगती है E-Scooter में आग

लेटेस्ट वीडियो

EV चार्जिंग में इन बातों का रखें खयाल

अगर आपके पास भी इलेक्ट्रिक व्हीकल है तो चार्ज के दौरान आपको काफी सावधानी रखनी चाहिए। चार्ज के लिए जिस सॉकेट का इस्तेमाल कर रहे हैं उसकी वोल्टेज कैपेसिटी जरूर चेक करें। इसके साथ ही तेज धूप में ईवी को चार्जिंग में न लगाए। रात को चार्जिंग में लगाकर छोड़ने की आदत से परहेज करें और समय समय पर चेक करें। अगर बैटरी का टैंप्रेचर बढ़ रहा है तो तुरंत चार्जिंग बंद कर दें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here