
Upcoming electric cars in 2022: इंडिया में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (Electric Car) की डिमांड काफी तेजी से देखी जा रही है। इसी को देखते हुए कई ऑटो कंपनियां आने वाले समय में भारतीय मार्केट में एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक कार लॉन्च (Upcoming Electric Cars In india) करने की तैयारी में लगी हुई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाले समय में Mahindra & Mahindra Electric Cars, Tata Motors Electric Cars, Maruti Suzuki Electric Cars, Hyundai Electric Cars, Nissan Electric Cars और Renault Electric Cars की बैटरी वाली कार लॉन्च हो सकती है। इसी को देखते हुए हमनें लीक्स व जानकारियों के आधार पर कुछ अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार्स की लिस्ट बनाई है। अगर आप एक नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने की प्लानिंग में हैं तो इन कार के लॉन्च का इंतजार कर सकते हैँ। आइ देखते हैं कौनसी ईवी हो सकती हैं लॉन्च..
Upcoming Electric Cars In india
- Mahindra E-KUV 100
- PMV Eas-E
- Renault K-ZE
- Maruti WagonR EV
- Tata Altroz EV
Mahindra E-KUV 100
महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी इस साल के आखिर तक अपनी इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा ईकेयूवी100 (Mahindra eKUV100) लॉन्च कर सकती है। इस ईवी को सबसे पहले ऑटो एक्सपो 2020 में दिखाया गया था। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो इस इलेक्ट्रिक माइक्रो एसयूवी में 15.9kWh का बैटरी होगी। साथ ही इसका इलेक्ट्रिक मोटर 54.4 बीएचपी की पावर और 120 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट कर सकेगा। महिंद्रा केयूवी100 इलेक्ट्रिक की बैटरी रेंज 150 किलोमीटर तक की हो सकती है। इसे भी पढ़ें: यह थी इंडिया की पहली Electric Car जो 1993 में हुई थी लॉन्च! देखें फोटोज़
PMV Eas-E
PMV EaS-E Electric Car इस साल के आखिर में सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार के रूप में लॉन्च हो सकती है।इस इलेक्ट्रिक कार में DRL, क्रूज कंट्रोल, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, LCD डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एसी, रिमोट कीलेस एंट्री, पावर विंडोज, इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोलर मिरर, AM / FM / ब्लूटूथ / यूएसबी, रियर व्यू कैमरा जैसे फीचर मिल सकते हैं। हालांकि, पीएमवी इलेक्ट्रिक ने अभी तक इस इलेक्ट्रिक क्वाड्रिसाइकिल की मंजूरी और टेस्टिंग प्रोसेस की डिटेल्स शेयर नहीं की हैं। कंपनी के मुताबिक यह वीइकल अभी फाइनल प्रोटोटाइप फेज में है।
Renault K-ZE
माना जा रहा है कि Renault की K-ZE अपनी मौजूदा पीढ़ी की Kwid पर आधारित होगी। इसका ग्लोबल वर्जन 43 bhp और 125Nm का टार्क पैदा करता है। 26.8kWh बैटरी पैक प्राप्त करने के बाद AC चार्जर से इसे 4 घंटे में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है। लगभग आधे घंटे का चार्जिंग समय इसे फास्ट डीसी चार्जिंग से 30 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने के लिए पर्याप्त है। यह एक बार चार्ज करने पर 200 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर सकती है। भारतीय वर्जन को 10 लाख रुपये से कम की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Tata की सबसे सस्ती Electric Car, सिंगल चार्ज में देती है 306 km की रेंज
Maruti WagonR EV
मारुति सुजुकी वैगनआर ईवी के कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। ईवी फ्रंट प्रोफाइल को छोड़कर लगभग आईसीई वर्जन के समान दिखता है। इस ईवी में इग्निस की तरह 15 इंच के पहिए हो सकते हैं। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो यह इलेक्ट्रिक कार एक घंटे में 80% चार्ज के साथ फास्ट चार्जिंग क्षमताओं के साथ 180km की रेंज दे सकती है। साथ ही इसमें एप्पल कार प्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 7 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल, इलेक्ट्रिक फोल्डिंग ओआरवीएम, रियर पार्किंग सेंसर, डुअल फ्रंट एयरबैग और कैमरा के साथ रियर पार्किंग सेंसर होंगे। इसकी कीमत 10 लाख के आस-पास हो सकती है।
Tata Altroz EV
टाटा मोटर्स ने कुछ समय पहले अपनी इलेक्ट्रिक कार अविन्या और कर्व को पेश किया था। हालांकि, यह दोनों ही कार कॉन्सेप्ट मॉडल के तौर पर पेश की गई थीं। लेकिन, खबर है कि आने वाले समय में अल्ट्रोज हैचबैक के इलेक्ट्रिक वेरिएंट अल्ट्रोज ईवी को लॉन्च कर सकती है। अल्ट्रोज इलेक्ट्रिक को टाटा कंपनी की धांसू Ziptron टेक्नॉलजी के साथ पेश की जा सकती है। वहीं, इस कार में 200 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है। माना जा रहा है कि टाटा अल्ट्रोज इलेक्ट्रिक को भारत में 10 लाख रुपये से ज्यादा की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया जा सकता है।
























