
Motorola One Action को लेकर कल ही एक खबर सामने आई थी जिसमें फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली थी। यह स्मार्टफोन अमेजन जर्मनी पर देखा गया था जिससे Motorola One Action की कीमत का खुलासा भी हो गया था। वहीं आज मोटोरोला ‘वन सीरीज़’ के ही एक अन्य स्मार्टफोन Motorola One Zoom को हम आपके सामने लेकर आए हैं। फोन के ऑफिशियल होने से पहले ही हमें Motorola One Zoom की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिल गई है।
91मोबाइल्स को पुख्ता सूत्रों से Motorola One Zoom की जानकारी प्राप्त हुई है। मोटोरोला वन ज़ूम की लुक व डिजाईन जहां पहले ही सामने आ चुकी थी वहीं इसकी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत का भी खुलासा हो गया है। सबसे पहले फोन की कीमत की बात करें तो Motorola One Zoom को कंपनी द्वारा 429 यूरो कीमत के करीब लॉन्च किया जाएगा। यह मूल्य इंडियन करंसी अनुसार 34,000 रुपये के करीब है। Motorola One Zoom को अगले महीने IFA 2019 के मंच से लॉन्च किया जाएगा।
Motorola One Zoom डिजाईन
मोटोरोला का यह फोन कंपनी के मौजूदा स्मार्टफोंस से अलग होगा। फोन के रियर पैनल पर चौकोर आकार का कैमरा सेटअप दिया जाएगा। लीक हुई फोटो में कैमरा सेटअप में चार कैमरा सेंसर दिखा गए हैं। कैमरा सेटअप में ही सेंसर्स के नीचे Motorola का लोगो लगा हुआ है। कैमरा सेटअप के दाईं ओर एलईडी फ्लैश दी गई है। Motorola One Zoom को बेजल लेस नॉच डिसप्ले पर बना दिखाया गया है तथा डिसप्ले के उपर ‘यू’ शेप की नॉच दी गई है। इस फोन में 3.5एमएम जैक और यूएसबी टाईप सी पोर्ट भी देखने को मिलेगा। यह भी पढ़ें : लॉन्च से पहले ही सामने आई पंच-होल डिसप्ले वाले Motorola One Action की कीमत, अमेज़न पर हुआ लिस्ट
Motorola One Zoom स्पेसिफिकेशन्स
हमें मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार Motorola One Zoom में 1,080 x 2,340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2-इंच की बड़ी डिसप्ले दी जाएगी जो एचडीआर सपोर्ट करेगी। सूत्रों के मुताबिक मोटोरोला वन ज़ूम को एंडरॉयड 9 पाई आधारित वन ओएस पर पेश किया जाएगा जिसके साथ यह स्मार्टफोन क्वालकॉम की स्नैपड्रैगन 600 सीरीज़ के सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 675 पर रन करेगा।
Motorola One Zoom को दो रैम वेरिएंट्स में बाजार में उतारा जाएगा। इन वेरिएंट्स में 6जीबी रैम और 4जीबी रैम देखने को मिलेगी वहीं स्टोरेज ऑप्शन्स के तौर पर मोटोरोला का यह फोन 64जीबी इंटरनल मैमोरी और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। सूत्रों के मुताबिक Motorola One Zoom को कंपनी द्वारा 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी पर लॉन्च किया जाएगा। यह फोन एनएफसी सपोर्ट करेगा तथा बाजार में ग्रे और पर्पल कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।
कैमरा सेग्मेंट
Motorola One Zoom के कैमरा सेग्मेंट की खबर फिलहाल हम पुख्ता नहीं कर पाए हैं। लेकिन लीक्स की मानें तो यह फोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही मोटोरोला वन ज़ूम 12-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 8-मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा सपोर्ट करेगा। लीक में Motorola One Zoom के चौथे कैमरा सेंसर की जानकारी सामने नहीं आई है। इसी तरह सेल्फी के लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
आपको बता दें कि लीक्स के मुताबिक Motorola One Zoom का रियर कैमरा सेटअप dual OIS की क्षमता वाला होगा। यह कैमरा सेटअप 1.6-micron pixel size सपोर्ट करेगा तथा इसकी फोकल लेंथ 13mm से 81mm तक की होगी। वहीं माना जा रहा है कि Motorola One Zoom 5x hybrid zoom की क्षमता वाले कैमरे से लैस होगा। बहरहाल फोन पूरी स्पेसिफिकेशन्स जल्द ही पुख्ता की जाएगी।




















