ये ब्रांड लाया इको-फ्रेंडली Smartphone, इसमें मिलेगा स्वैपेबल बैक, मॉड्यूलर डिजाइन

Join Us icon
Highlights

  • Fairphone 6 को आधिकारिक रूप से ग्लोबली लॉन्च किया गया है।
  • इसमें मजबूत बिल्ड क्वालिटी और 5 साल की वारंटी जैसी कई खूबियों दी गई हैं।
  • यह डिवाइस Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट से लैस है।

टिकाऊ और रिपेयर योग्य स्मार्टफोंस बनाने के लिए मशहूर Fairphone का एक नया फोन आ गया है। कंपनी ने अब Fairphone 6 को आधिकारिक रूप से ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। यह ऐसा स्मार्टफोन है जो पर्यावरण के प्रति सजग लोगों के लिए बनाया गया है। इसमें ग्राहकों को मॉड्यूलर डिजाइन, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और 5 साल की वारंटी जैसी कई खूबियों दी गई हैं। बता दें कि यह भारत में लॉन्च नहीं होगा लेकिन इसके अनोखे फीचर्स के चलते हम आपको इसके बारे में बता रहे हैं। आइए, आगे फुल डिटेल्स जानते हैं।

Fairphone 6 स्पेसिफिकेशंस

डिजाइन

Fairphone 6 को पूरी तरह से रीसाइकल्ड मटेरियल्स से बनाया गया है और यह मिलिट्री ग्रेड ड्रॉप रेटिंग के साथ आता है। इसमें Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन और IP55 वाटर-डस्ट रेजिस्टेंस भी दिया गया है, जिससे यह स्मार्टफोन रोजमर्रा के इस्तेमाल में बेहद भरोसेमंद बनता है। फोन की मोटाई 9.6mm और वजन 193 ग्राम रखा गया है इसमें 12 पार्ट्स को मॉड्यूलर बनाया गया है। ग्राहक आसानी से इन पार्ट्स को बदल भी सकते हैं। यही नहीं स्वैपेबल बैकप्लेट्स भी हैं यानी आप बैकप्लेट को बदलकर फोन को अपना स्टाइल दे सकते हैं। बैकप्लेट के लिए कंपनी ने ऑफिशियल ऐक्सेसरीज जैसे फिंगर लूप, कार्ड होल्डर, केस और लैनयार्ड की भी पेशकश की है।

डिस्प्ले

Fairphone 6 में 6.3-इंच का LTPO OLED डिस्प्ले है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट, FHD+ रिजॉल्यूशन और 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस, PWM और DC डिमिंग का सपोर्ट आंखों की सुरक्षा के लिए मिल जाता है।

प्रोसेसर और स्टोरेज

चिपसेट के मामले में डिवाइस में Snapdragon 7s Gen 3 मिलता है। स्पीड के लिए 8GB रैम + 256GB स्टोरेज है। जिसे 2TB तक माइक्रोSD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है।

बैटरी और चार्जिंग

पावर बैकअप के लिए डिवाइस में 4415mAh बैटरी के साथ 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है।

कैमरा

Fairphone 6 में रियर पर 50MP Sony MYT700C प्राइमरी सेंसर (OIS, ToF) + 13MP अल्ट्रा-वाइड + मैक्रो सेंसर (EIS, ToF) तकनीक दी गई है। इसके साथ 32MP सेल्फी लेंस लगा है।

अन्य फीचर्स

फोन में WiFi 6E, Bluetooth 5.4 LE, NFC, डुअल सिम 5G, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, स्टेरियो स्पीकर्स, और Gemni AI असिस्टेंट सपोर्ट, आउट ऑफ द बॉक्स मिलेगा Android 15 साथ ही 7 साल तक Android अपडेट और 5 साल की वारंटी दी गई है।

Fairphone 6 कीमत और उपलब्धता

Fairphone 6 की कीमत 599 यूरो यानी इंडियन करेंसी अनुसार करीब 60,000 रुपये तय की गई है। यह Cloud White, Forest Green और Horizon Black जैसे तीन रंगों में उपलब्ध होगा। इसे फिलहाल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर किया जा सकता है।(सोर्स)

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here