
Fairphone अपने रिपेयरेबल और लंबे समय तक चलने वाले फोन के लिए जानी जाती है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने Fairphone 6+ लॉन्च किया है। जो Fairphone 6 का अपग्रेडेड वर्जन है। खास बात यह है कि यह कंपनी का पहला Fairphone स्मार्टफोन है जिसे Fairphone खुद आधिकारिक तौर पर अमेरिकी बाजार में सेल कर रहा है। आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।
Fairphone 6+ के स्पेसिफिकेशंस
Fairphone ने फोन को बनाने में सस्टेनेबिलिटी पर भी जोर दिया है। कंपनी का कहना है कि फोन की बॉडी का आधे से ज्यादा हिस्सा फेयर या रीसायकल किए गए मटीरियल से बना है। ब्रांड के अनुसार Fairphone 6+ का कार्बन फुटप्रिंट 30kg CO2e है, जो उसकी मौजूदा लाइनअप में किसी भी फोन के मुकाबले सबसे कम है।
Fairphone 6+ फोन में 6.31 इंच का FHD+ LTPO OLED डिस्प्ले है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यानी Plus नाम के बावजूद कंपनी ने स्क्रीन का साइज नहीं बढ़ाया है और डिस्प्ले लगभग पिछले मॉडल जैसा ही रखा गया है।
Fairphone 6 Plus स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 12GB RAM + 256GB इंटरनल स्टोरेज है। स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके मुकाबले पिछले Fairphone 6 में 8GB RAM दी गई थी।
फोटोग्राफी के लिए Fairphone 6+ में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP Sony LYT-700C प्राइमरी कैमरा और 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा लगा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरा हार्डवेयर में कंपनी ने Fairphone 6 के मुकाबले बड़ा बदलाव नहीं किया है। इस फोन का प्राइमरी फोकस कैमरा अपग्रेड के बजाय परफॉरमेंस, रिपेयरेबिलिटी और लंबे समय तक उपयोग पर है।
Fairphone 6+ की खास खूबियों में से एक इसकी रिमूवेबल बैटरी है। फोन में 4,415mAh की बैटरी दी गई है। जिसे यूजर जरूरत पड़ने पर खुद बदल सकते हैं। कंपनी का दावा है कि बैटरी 1,000 से ज्यादा चार्जिंग साइकल के बाद भी अपनी कम से कम 80 प्रतिशत क्षमता बनाए रख सकती है।
Fairphone 6+ फोन में 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने रिपेयरेबिलिटी को ध्यान में रखते हुए फोन को इस तरह डिजाइन किया है कि इसके कुल 12 कंपोनेंट्स को आसानी से बदला जा सके।
Fairphone 6+ IP55 रेटिंग के साथ आता है। यानी धूल और पानी से कुछ हद तक सुरक्षा दे सकता है। फोन को MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन भी मिला है। जो इसके ड्रॉप रेजिस्टेंस को दर्शाता है। फोन का वजन 193 ग्राम है।
Fairphone 6+ में Android 16 मिलता है। कंपनी ने फोन के लिए 7 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट देने का वादा किया है। जिसमें 6 बड़े Android OS अपडेट शामिल होंगे। इसके अलावा कंपनी फोन पर 5 साल की वारंटी भी दे रही है।
Fairphone 6+ की कीमत
Fairphone 6+ की कीमत अमेरिका में $649 यानी करीब 62 हजार रुपये रखी गई है। जबकि यूरोप में फोन की कीमत €649 यानी करीब 72 हजार रुपये है। इसे Forest Green, Horizon Black और Cobalt Blue कलर्स में पेश किया गया है।
Fairphone 6+ अलग तरह का विकल्प है जो फास्ट हार्डवेयर के बजाय लंबी लाइफ, रिपेयरेबिलिटी, रिमूवेबल बैटरी और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट देता है। यदि आप कुछ अलग लेना पसंद करते इसे चुन हैं। टेक से जुड़े और अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।











