Flipkart की बड़ी प्लानिंग, Jio से लेकर Xiaomi-Realme को देगा टक्कर, लॉन्च करेगा कम क़ीमत वाला MarQ M3 Smart स्मार्टफोन

Flipkart का कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड MarQ जल्द ही अपना स्मार्टफ़ोन इंडियन मार्केट में लॉन्च करने वाला है। फ्लिपकार्ट का सब ब्रांड MarQ अब तक होम एप्लायंसेज जैसे टेलीविजन, साउंडबार, वॉशिंग मशीन, एसी और माइक्रोवेव बनाता था। इसके साथ ही मार्कक्यू ब्रांड के तहत कुछ दूसरे प्रोडक्ट जैसे TurboStream Android TV स्टिक, Falkon Aerbook notebook, और TWS इयरबड्स भी लॉन्च कर चुका है। अब कंपनी 25 सितंबर को अपना पहला स्मार्टफोन MarQ M3 Smart लॉन्च करने जा रहा है। फ्लिपकार्ट पर MarQ M3 Smart स्मार्टफोन को पेज लाइव हो गया है। Flipkart का यह फोन एंट्री लेवल का स्मार्टफोन होगा, जिसकी सीधी टक्कर रिलायंस के Jio Phone Next 4G से होगी।
MarQ M3 Smart डिजाइन और खूबियां
MarQ M3 Smart के Flipkart पोस्टर से पता चलता है कि इस स्मार्टफोन में वाटरड्रॉप नॉच दी जाएगी। इसके साथ ही डिस्प्ले के चारों को बैजल भी मिलेंगी। फोन के रियर पैनल में डुअल कैमरा सेटअप और LED फ्लैश दिया जाएगा। फिलहाल यह साफ नहीं है कि फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। फ्लिपकार्ट की लिस्टिंग से पता चलता है कि MarQ M3 Smart फोन में 6.1-इंच की डिस्प्ले मिलेगी जिसका रेजलूशन HD+ होगा। इसके साथ ही इस फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी। मार्कक्यू के फोन में 32GB की स्टोरेज दी जाएगी, जिसे 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। फिलहाल फोन की दूसरी अन्य खूबियाँ पर्दे में हैं।
फ्लिपकार्ट का अपकमिंग स्मार्टफोन MarQ M3 Smart के कीमत की बात करें तो यह करीब 10,000 रुपये के अंदर हो सकती है। यह फोन बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट की एनुअल फेस्टिवल सेल Big Billion Days के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, जो 7 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक चलेगी। यह भी पढ़ें : Google भी कर रहा है फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन Pixel Fold को लाने की तैयारी, जानें कब होगा लॉन्च
Flipkart Big Billion Days सेल में लॉन्च होंगे ये फोन
Flipkart की एनुअल फेस्टिवल से से पहले कई स्मार्टफोन कंपनियां नए फोन लॉन्च करेगी। Realme फ्लिपकार्ट सेल से पहले Narzo 50 सीरीज के स्मार्टफोन, Band 2, 32-इंच का Smart TV Neo, 4K Google TV stick, और कॉर्डलेस वैक्यूम क्लीनर लॉन्च करेगी। वहीं OPPO भी 27 सितंबर को OPPO F19s स्मार्टफ़ोन लॉन्च करेगी। Samsung Galaxy F42 5G स्मार्टफोन भी 29 सितंबर को लॉन्च होना है। वहीं खबरों की माने तो मोटोरोला 30 सितंबर को Moto Tab G20 टैबलेट और अपना प्रीमियम स्मार्टफोन Edge 20 Pro को लॉन्च कर सकता है। Vivo India को लेकर खबर है कि कंपनी अपने फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन Vivo X70 Pro और Vivo X70 Pro+ को 30 सितंबर को लॉन्च कर सकती है। यह भी पढ़ें : Jio और Nokia ने मिलाया हाथ, सिर्फ 5399 रुपये में मिलेगा नया स्मार्टफोन साथ ही 4000 रुपये के बेनिफिट फ्री