
Google ने पिछले महीने Gemini Live के लिए लाइव कैमरा और स्क्रीन शेयरिंग फीचर्स की घोषणा की थी। वहीं, अब शुरुआती घोषणा के लगभग एक महीने बाद, कंपनी ने नए Gemini Live फीचर्स को Samsung Galaxy S25 सीरीज और Google Pixel 9 सीरीज के स्मार्टफोंस पर रोलआउट करना शुरू कर दिया है।
Samsung Galaxy S25 सीरीज, Pixel 9 सीरीज में मिलेगा कैमरा, स्क्रीन शेयरिंग फीचर
- Gemini Live के लाइव कैमरा फीचर की मदद से यूजर्स AI को दिखा सकते हैं कि वे क्या देख रहे हैं और फिर उस पर बातचीत कर सकते हैं।
- Samsung ने एक ब्लॉग पोस्ट में इस फीचर की घोषणा करते हुए लिखा कि Galaxy S25 सीरीज स्मार्टफोंस के यूजर्स साइड बटन को दबाकर और होल्ड करके Gemini Live को दिखा सकते हैं कि वे क्या देख रहे हैं, और उसके बारे में रियल टाइम में सवाल पूछ सकते हैं।
- उदाहरण के तौर पर, यूजर्स Gemini Live को अलग-अलग आउटफिट्स दिखा सकते हैं और किसी खास मौके के लिए एक विकल्प चुनने के लिए कह सकते हैं। वे AI को अपनी अलमारी भी दिखा सकते हैं और उसे व्यवस्थित करने में मदद ले सकते हैं।
- Google Pixel 9 सीरीज और Samsung Galaxy S25 सीरीज स्मार्टफोंस में Gemini Live में स्क्रीन शेयरिंग फीचर भी मिल रहा है।यह फीचर यूजर्स को इंटरनेट ब्राउज करते समय अपनी स्क्रीन शेयर करने की सुविधा देगा। जिससे वे अपने चुनावों पर फीडबैक ले सकते हैं या विभिन्न प्रोडक्ट्स की तुलना कर सकते हैं।
- यूजर्स इन दोनों फीचर्स का एक साथ उपयोग भी कर सकते हैं ताकि उन्हें और बेहतर सुझाव मिल सकें। Google ने इस फीचर की घोषणा करते हुए एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, “आप अपने कैमरे का उपयोग करके अपनी वार्डरोब दिखा सकते हैं और Gemini से पूछ सकते हैं कि कौन-सी चीजें इसके साथ अच्छी लगेंगी।”
उपलब्धता
- सैमसंग का कहना है कि लाइव कैमरा और स्क्रीन शेयरिंग फीचर 7 अप्रैल से सभी गैलेक्सी एस25 सीरीज के यूजर्स के लिए बिना किसी अतिरिक्त कीमत के उपलब्ध होगा।
- गूगल ने इसे वैश्विक स्तर पर पिक्सेल 9 सीरीज के यूजर्स के लिए भी रोल आउट करना शुरू कर दिया है।
अन्य Android यूजर्स को यह फीचर कब मिलेगा?
- Google ने घोषणा की है कि अन्य Android यूज़र्स को यह फीचर जल्द ही मिलेगा। हालांकि, यह फीचर पेड Gemini Advanced सब्सक्रिप्शन के तहत उपलब्ध होगा।
- Gemini Advanced, Google One AI प्रीमियम प्लान का हिस्सा है, जो पर्सनल Google अकाउंट्स के लिए है। भारत में इसकी कीमत ₹1,950 प्रति माह है। इस प्लान में 2TB स्टोरेज स्पेस, Docs, Gmail और अन्य ऐप्स में Gemini एक्सेस, साथ ही Google Meet पर लंबे कॉल्स और Google Photos में Magic Eraser के अनलिमिटेड सेव जैसे कई फायदे शामिल हैं।













