चार कैमरे वाला फोन लॉन्च करने की तैयारी में है जियोनी, डुअल रियर के साथ डुअल सेल्फी कैमरा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/05/gionee-S10-1.jpg

डुअल रियर कैमरा या डुअल फ्रंट कैमरे से लैस स्मार्टफोन आजकल मार्केट में फोटोग्राफी लवर्स की पहली पंसद बने हुए हैं। ऐसे ही लोगों को फोन के ​जरिये फोटोग्राफी का अलग ही एक्सपीरियंस देने के लिए चीनी स्मार्टफोन कंपनी जियोनी जल्द ही चार कैमरे वाले स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रही है। इस फोन के बैक पैनल पर भी दो तथा फ्रंट पैनल पर भी दो कैमरे देखने को मिलेंगे।

गिज़मोचाईना ने खबर छापी है कि जियोनी आने वाले महीनों में अपना नया डिवाईस पेश करने वाली है और यह फोन चार कैमरो से लैस होगा। इस रिपोर्ट में जियोनी के डबल डुअल कैमरा सेटअप वाले स्मार्टफोन को जियोन एस10 बताया गया है।

3जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ आॅकू ओमीकॉर्न, जानें फीचर और स्पेसिफिकेशन

हालांकि इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कोई ज्यादा जानकारी प्राप्त नहीं हुई है लेकिन माना जा रहा है कि इस फोन में 4जीबी की रैम दी जाएगी तथा यह फोन एंडरॉयड नुगट पर आधारित होगा। कहा जा रहा है कि इस फोन का रियर कैमरा आईफोन 7 तथा फ्रंट कैमरा वीवो वी5 प्लस की बराबरी का होगा।

लीक में बताया गया है कि जियोनी इस फोन को दो मॉडल में पेश करेगी जो रैम व रोम के हिसाब से अलग हो सकते हैं। दूसरे मॉडल को जियोनी एस10सी नाम से पेश किया जा सकता है। बहरहाल इस फोन को लेकर अब तक कंपनी की ओर से कोई ठोस जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।