
Electric Cycle: पेट्रोल के आसमान छुते प्राइस के बीच इलेक्ट्रिक साइकिल (Electric Bicycle) की मांग तेजी से बढ़ी है। ऐसे में अगर आप त्योहारी सीजन में आप कम दूरी तय करने के लिए एक बैटरी वाली साइकिल की तलाश कर रहे हैं तो हम आपको Hero Lectro की एक शानदार ई-साइकिल की जानकारी देने वाले हैं। इस Battery Wali Cycle की खास बात है कि इसकी कीमत एक 5G Mobile के जितनी है। वहीं, इस साइकिल की खासिय है कि इसमें 25 किलोमीटर प्रति घंटी की टॉप स्पीड और 30 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज मिलती है। तो आइए डालते हैं एक नजर इस Electric Cycle पर…
Hero की सबसे सस्ती बैटरी वाली साइकिल
यदि आपको रोजाना 30 किलोमीटर तक का सफर तय करते हैं तब पेट्रोल गाड़ी की बजाए इलेक्ट्रिक साइकिल एक अच्छा ऑप्शन है। वहीं, आप अपने डेली के जिन काम को निपटाने के लिए 1-2 लीटर तक पेट्रोल खर्च करते हैं यह उस पेट्रोल के आधे पैसे में ही आपके काम कर देगी। आइए अब बिना देर करे आगे आपको हीरो की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक साइकिल के बारे में जानकारी देते हैं। इसे भी पढ़ें: 100Km तक की रेंज देंगी ये बैटरी वाली साइकिल, देखें बेस्ट Electric Cycles की पूरी लिस्ट
Hero Lectro C4 ई-साइकिल
यह स्टाइलिश ई-बाइक न केवल मजबूत है, बल्कि डिटैचेबल बैटरी के साथ आती है, जिससे इसे चार्ज करना और स्वैप करना आसान हो जाता है। इसे फुल चार्ज करने में लगभग 4 घंटे का समय लगता है। वहीं, इसकी बैटरी पर पानी और धूल का असर नहीं पड़ता है क्योंकि यह IP67 सर्टिफाइड है।
5G मोबाइल के दाम में इलेक्ट्रिक साइकिल
अगर बात करें इसके प्राइस की तो कंपनी की साइट पर लिस्टिंग के अनुसार Hero Lectro C4 की कीमत सिर्फ 28,999 रुपये है। यानी आपको एक 5G Smartphone के दाम में एक इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीद सकते हैं। वहीं, आप चाहें तो क्रेडिट कार्ड की मदद से No Cost EMI पर भी इसे खरीद सकते हैं।
फीचर्स जीत लेंगे दिल
अगर बात करें हीरो लेक्ट्रो सी4 के फीचर्स की तो इसके हैंडलबार में लेफ्ट साइड आपको एक छोटा सा वॉटरप्रूफ एलईडी डिसप्ले यूनिट मिलता है, जिसमें आपको ऑन बटन और हेडलाइट के साथ ही लो, मीडियम और हाई जैसे राइडिंग मोड दिख जाते हैं। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा भी आपको मिलती है। आप हीरो लेक्ट्रो आईस्मार्ट ऐप के जरिये इसमें राइड स्टेट, राइड ट्रैकिंग के साथ ही कंट्रोल्स का भी लाभ उठा सकते हैं। इसे भी पढ़ें: बिना पैडल मारे 40 किलोमीटर तक चल जाएगी यह देसी Electric Cycle, फुल फायर प्रूफ!
इसके अलावा हीरो लेक्ट्रो सी4 इलेक्ट्रिक साइकिल में IP67 प्रोटेक्टेड Li-Ion 36 V,5.8Ah (IP67 protection) की बैटरी है। इसके साथ ही इसमें BLDC 36V/250W,40 Nm, Rear Hub Motor लगा है। इसकी बैटरी को एक बार फुल चार्ज करने पर आप 30 किलोमीटर से ज्यादा रेंज प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, इसे फुल चार्ज होने में 4 घंटे लगते हैं। इसके अलावा इसकी टॉप स्पीड 25Kmph की है।





















