Hero MotoCorp का पहला Electric Scooter लॉन्च को तैयार, लंबी रेंज और शानदार डिजाइन से होगा लैस

Join Us icon

भारतीय ऑटो मार्केट में लंबे समय से Hero MotoCorp के इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) को लेकर इंतजार हो रहा है। वहीं, हाल ही में कंपनी ने घोषणा की थी कि, वो ‘Vida’ ब्रांड के तहत अपने इलेक्ट्रिक वाहनों ( Electric Vehicle) को स्थानीय और ग्लोबल मार्केट में भी पेश करेगी। हीरो मोटोकॉर्प के ग्लोबल बिजनेस हेड संजय भान के मुताबिक, इस वित्त वर्ष की अगली तिमाही में वीडा ब्रांड भारतीय बाजार में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेगा और इसकी पहुंच यूरोप और दक्षिण अमेरिका तक बढ़ाई जाएगी। विडा का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर आधिकारिक तौर पर 1 जुलाई, 2022 को सामने आएगा।

Hero MotoCorp Electric Scooter

गौरतलब है कि हीरो मोटोकॉर्प के संस्थापक, दिवंगत बृजमोहन लाल मुंजाल की जयंती भी 1 जुलाई को है। वहीं, एक रिपोर्ट के मुताबिक इस नए ई-स्कूटर का निर्माण हीरो मोटोकॉर्प की चित्तूर फैक्ट्री में किया जाएगा। जबकि पेश किए जाने के कुछ सप्ताह बाद निर्माण शुरू हो सकता है, डिलीवरी 2022 में बाद में शुरू होने की उम्मीद है। ऐसा लगता है कि ब्रांड इस ईवी को विश्व स्तर पर एक साथ बेचना शुरू करना चाहता है। बताया जा रहा है कि इस हीरो ई-स्कूटर की बिक्री यूरोप और लैटिन अमेरिका में भी की जाएगी। इसे भी पढ़ें: Ola Electric ने 1441 इलेक्ट्रिक स्कूटर को सेफ़्टी चैक के लिए रिकॉल किया, एक के बाद एक ईवी में आग लगने के कंपनी ने उठाया कदम

hero-motocorp-electric-scooter

इसके अलावा हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में ताइवान की कंपनी Gogoro के साथ एक साझेदारी की घोषणा भी की थी। Gogoro की बात करें तो यह कंपनी बैटरी स्वैपिंग और अन्य इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधान आधारित संचालन में एक्सपर्ट है।

Hero MotoCorp Electric Scooter के फीचर्स

आपको याद दिला दें कि कुछ महीने पहले ही हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन और सीईओ डॉ. पवन मुंजाल को कंपनी के पहले प्रीज-प्रोडक्शन इलेक्ट्रिक स्कूटर प्रोटोटाइन के साथ देखा गया था। फिलहाल हीरो मोटोकॉर्प के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर के कीमत, लुक और फीचर्स के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

Hero MotoCorp to launch its first Electric Scooter in March with long range
Pic Credit: rushlane

हालांकि, अभी तक सामने आई लीक के अनुसार इसमें 10 इंच का रियर ब्लैक अलॉय व्हील और 12 इंच का फ्रंट अलॉय व्हील देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही कई लेटेस्ट फीचर्स भी हीरो के अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर में देखने को मिलेंगे। इसे भी पढ़ें: Electric Vehicle खरीदने के लिए ये बैंक दे रहे हैं सबसे सस्ता लोन, यहां जानें इंटरस्ट रेट और अप्लाई करने का तरीका

लेटेस्ट वीडियो

इन Electric Scooter से मिलेगी चुनौती

Hero MotoCorp Electric Scooter को भारत के ईवी स्कूटर बाजार में पहले से उपलब्ध अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर से चुनौती मिलनी तय है। कंपनी को ओला एस 1, बजाज चेतक और हीरो इलेक्ट्रिक एनवाईएक्स एचएक्स जैसे व्हीकल से आगे निकलना होगा। वहीं, आने वाले समय में होंडा अन्य ऑटोमोबाइल दिग्गजों को कड़ी टक्कर देने के लिए अपने होंडा एक्टिवा ई के बारे में कुछ जानकारी दे सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here