
HMD Vibe2 5G को लेकर HMD Global ने एक बार फिर नया अपडेट शेयर किया है। पहले जहां कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 8 मई को लॉन्च करने का संकेत दिया था। वहीं, अब ब्रांड ने नया टीजर जारी करते हुए इसकी अपडेटेड लॉन्च डेट का खुलासा किया है। कंपनी के मुताबिक Vibe2 5G को भारत में 21 मई 2026 को 12 बजे पेश किया जाएगा। इसके साथ ही फोन की पहली झलक, डिजाइन और कलर ऑप्शन भी सामने आ गए हैं।
ब्रांड द्वारा शेयर की गई नई इमेज में फोन का डिजाइन मॉडर्न नजर आ रहा है। डिवाइस में फ्लैट फ्रेम डिजाइन और प्रीमियम फिनिश देखने को मिल रही है। वहीं, रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। कंपनी ने इसके कलर की भी झलक दिखाई है, यह Cosmic Lavender में दिखा है। इसके साथ और भी रंग आ सकते हैं। जिससे लगता है HMD इस बार बजट सेगमेंट में स्टाइलिश लुक दे रही है। यह भी कंफर्म हुआ है कि HMD Vibe2 5G में 50 मेगापिक्सल डुअल कैमरा सेटअप और 6000mAh बड़ी बैटरी मिलेगी। फोन के पीछे एक बड़ा रैक्टेंगुलर कैमरा मॉडल देखने को मिलता है। साथ ही प्रीमियम डुअल फिनिश है।
HMD Global ने अभी तक फोन के पूरे स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह डिवाइस पुराने मॉडल HMD Vibe 5G की तुलना में कई अपग्रेड्स के साथ आएगा। इसमें 6.67 इंच IPS LCD डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट और Unisoc T760 प्रोसेसर दिया गया था। इसके साथ 50MP प्राइमरी कैमरा और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स भी मिलते थे।
No more sneak peeks. Introducing the all-new Vibe2 5G in Cosmic Lavender.
Launching on 21st May, 12 PM Flipkart Unique.
For more details check the link: https://t.co/xcL1kOAeDA#HMD #HMDIndia #HMDVibe2 #5GSmartphone #FlipkartLaunch pic.twitter.com/pzlqMJixCI
— HMD India (@HMDdevicesIN) May 8, 2026
ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि HMD Vibe 2 5G में ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर और अपग्रेडेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इसमें ज्यादा स्टोरेज ऑप्शन और बेहतर चार्जिंग सपोर्ट भी ऑफर कर सकती है। साथ ही Android का नया वर्जन मिलने की संभावना भी जताई जा रही है।
Flipkart पर इस स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट पहले ही लाइव हो चुकी है, जिससे साफ हो गया है कि इसकी सेल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए की जाएगी। आने वाले दिनों में इसके प्रोसेसर, डिस्प्ले और अन्य फीचर्स से जुड़ी और डिटेल्स सामने आ सकती हैं।
भारत में बजट 5G स्मार्टफोन मार्केट कई मोबाइल्स मिलते हैं। यदि HMD Vibe2 5G 10 हजार से 12 हजार रुपये के आसपास लॉन्च होता है तो यह कई यूजर्स के लिए नया विकल्प बन सकता है। आप इसके और अपडेट के लिए 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।










