Honor 9X का तस्वीर आई सामने, पॉप-अप सेल्फी कैमरा और इस शानदार प्रोसेसर के साथ हो सकता है लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/07/honor-9x.jpg

Honor 9X के ऑफिशियल लॉन्च से पहले हैंडसेट को लेकर कई लीक व जानकारी सामने आ रही हैं। हाल ही में हैंडसेट के रिटेल बॉक्स को देखा गया था। वहीं, अब स्केमैटिक लीक सामने आई है। इस स्केमैटिक लीक से इस बात की जानकारी मिली है कि Honor 9X में पॉप-अप सेल्फी कैमरा और फोन के पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। वहीं, इस फोन के साथ आने वाले प्रोसेसर से जानकारी मिली है।

कुछ समय पहले Honor 9X के रिटेल बॉक्स को चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर देखा गया है। हालांकि, इस बॉक्स में फोन और किसी प्रकार की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, दूसरी स्मार्टफोन में हाइसिलिकॉन किरिन 810 चिपसेट होने की ऑफिशियल जानकारी मिली है। इसे भी पढ़ें: 23 जुलाई को आ रही है Honor X सीरीज़, Honor 9X और Honor 9X Pro होंगे लॉन्च

टिप्स्टर इवान ब्लास ने अपने ट्विटर अकाउंट @evleaks से ट्वीट करके Honor 9X के स्केमैटिक को लीक किया है। तस्वीर में एक हैंडसेट को दिखाया गया है जिसे लेकर दावा किया गया है कि यह एक Honor 9X है जो पतले-बेज़ल डिस्प्ले के साथ दिख रहा है। इसे भी पढ़ें: पांच कैमरे वाले Honor 20 की पहली सेल आज, जानें कब और कहां मिलेगा दमदार फीचर्स वाला यह स्मार्टफोन


अगर बात करें हैंडसेट के स्केमैटिक की तो इससे फोन के किनारे पर वॉल्यूम और अन्य बटन दिखाई दे रहे हैं। यह पावर और एआई बटन हो सकता है। फोन के निचले हिस्से में यूएसबी पोर्ट को जगह मिली है। इसके अलावा पॉप-अप सेल्फी कैमरा मॉड्यूल और फोन के पिछले हिस्से पर एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप की भी झलक देखने को मिली है।

बता दें कि इस सप्ताह के शुरुआत में Huawei के सब-ब्रांड Honor ने इस बात को कंफर्म किया था कि कंपनी 23 जुलाई को चीन में Honor 9X को लॉन्च करेगी। Honor 9X के अलावा 23 जुलाई को इवेंट में Honor 9X Pro के भी लॉन्च किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। Honor 9X Pro को लेकर अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार Huawei में हाईसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर हो सकता है।

सोर्स