
स्मार्टफोन कंपनी आॅनर ने भारतीय बाजार में आज एक और मीड बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। आॅनर की ओर से हॉली 4 फोन बाजार में उतारा गया है जिसकी कीमत 11,999 रुपये है। आॅनर हॉली 4 को शॉपिंग साइट्स के साथ ही आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है, जहां यह ग्रे, गोल्ड और सिल्वर कलर में उपलब्ध होगा।
हुआवई ने लॉन्च किया 2आई स्मार्टफोन, इसमे हैं चार दमदार कैमरे
आॅनर हॉली 4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स् की बात करें तो यह फोन मैटल बॉडी पर बना है जो 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5-इंच की एचडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड ईएमयूआई 5.1 आधारित एंडरॉयड 7.1 नुगट पर पेश किया गया है तथा क्वॉड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर रन करता है।
कंपनी की ओर से इस फोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए आॅनर के इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ पीडीएएफ तकनीक से लैस 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
शाओमी रेडमी 5ए दो वेरिएंट में होगा लॉन्च, जानें इसकी स्पेसिफिकेशन्स
आॅनर हॉली 4 के बैक पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में ब्लूटूथ, वाईफाई के साथ ही ओटीजी सपोर्ट मौजूद है। डुअल सिम के साथ ही यह फोन 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,020एमएएच की बैटरी दी गई है।



















