
हुआवई ने अपनी स्मार्टफोन्स रेंज में एक और डिवाईस जोड़ दिया है। कंपनी की ओर से नोवा 2आई स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है, जो चार कैमरों से लैस है। हुआवई ने इस फोन को फिलहाल सिर्फ मलेशियन बाजार में ही उतारा है जहां इसे आॅफलाईन मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है।
शाओमी रेडमी 5ए दो वेरिएंट में होगा लॉन्च, जानें इसकी स्पेसिफिकेशन्स
हुआवई नोवा 2आई के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स् की बात करें तो इस फोन की मुख्य यूएसपी इसकी फुलव्यू डिस्पले और इसका कैमरा सेटअप है। कंपनी की ओर से इस फोन को 18:9 रेशियो वाली 5.9-इंच की फुलएचडीप्लस डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन में बेहद हल्के बेजल्स हैं तथा फ्रंट पैनल पर कोई भी फिजिकल बटन नहीं दिया गया है।

यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा कंपनी की ओर से इस फोन को 4जीबी रैम के साथ पेश किया गया है। फोन में ईएमयूआई 5.1 मौजूद है तथा यह आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ किरीन 659 चिपसेट पर रन करता है। फोन की इसकी इंटरनल स्टोरेज 64जीबी की है। फोन की मैमोरी को एक्सट्रनर कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए खास हुआवई नोवा 2आई के रियर पैनल पर 16-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर बताए गए हैं तथा सेल्फी के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के दोनों पैनल पर फोटोग्राफी के बेहतर बनाने के लिए एलईडी फ्लैश लाईट दी गई है।
रिलायंस जियोफोन की डिलीवरी अब होगी और तेज लेकिन कोलकाता को करना होगा अभी इंतजार
फोन के बैक पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में पावर बैकअप के लिए 3,340एमएएच की बैटरी दी गई है। हालांकि मलेशियल बाजार में इस फोन की कीमत क्या होगी इसकी जानकारी नहीं है लेकिन इसे ब्लैक, ब्लू और गोल्ड कलर वेरिएंट में बेचा जा रहा है।






















