
Honor का अपकमिंग कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Honor Magic 8 Pro Air आने वाले 19 जनवरी को लॉन्च होने वाला है। इसी बीच डिवाइस Geekbench बेंचमार्क लिस्टिंग में देखा गया है। जिससे इसके परफॉरमेंस और हार्डवेयर से जुड़ी जानकारी सामने आई हैं। इसमें दमदार प्रोसेसर और 16GB तक रैम मिल सकती है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Geekbench लिस्टिंग में डिवाइस का मॉडल नंबर LDY-AN00 स्पॉट हुआ है, जिसे Honor Magic 8 Pro Air माना जा रहा है। लिस्टिंग के अनुसार यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट से लैस हो सकता है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर आर्किटेक्चर के साथ आ सकता है, जिसमें एक प्राइम कोर 4.21GHz, तीन परफॉरमेंस कोर 3.50GHz और चार एफिशिएंसी कोर 2.70GHz की स्पीड पर रन करते हैं। जबकि ग्राफिक्स के लिए Mali-G1-Ultra-MC12 GPU मिल सकता है।
बेंचमार्क में टेस्ट किया गया यूनिट Android 16 पर रन करता है। इसमें MagicOS 10 दिया गया है। इसके साथ फोन में 16GB रैम देखने को मिली है। जिससे स्मूद मल्टीटास्किंग और लंबे समय तक स्टेबल परफॉरमेंस मिल सकता है। Geekbench स्कोर की बात करें तो डिवाइस ने सिंगल-कोर टेस्ट में 2,969 और मल्टी-कोर टेस्ट में 9,892 अंक हासिल किए हैं।
पूर्व में आई जानकारी के अनुसार Honor Magic 8 Pro Air में 6.31 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और LTPO टेक्नोलॉजी वाला हो सकता है। डिस्प्ले में अल्ट्रा-स्लिम और सिमेट्रिकल बेजल्स मिलने की उम्मीद है, जबकि बेहतर आई कम्फर्ट के लिए इसमें हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग का सपोर्ट भी हो सकता है।
Honor Magic 8 Pro Air स्मार्टफोन के 50MP मेन कैमरा के साथ आने की संभावना है। जिसमें 1/1.3-इंच सेंसर मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस लगाया जा सकता है। जो 3x से ज्यादा ऑप्टिकल जूम सपोर्ट कर सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
Honor Magic 8 Pro Air में 5,500mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसे चार्ज करने के लिए 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग तकनीक मिल सकती है। इसके अलावा फोन में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्पीकर्स, eSIM सपोर्ट, एक डेडिकेटेड AI बटन और IP68 व IP69 वॉटर-डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग्स मिलने की बात भी सामने आई है।
इतने दमदार फीचर्स के बावजूद Honor Magic 8 Pro Air को बेहद स्लिम डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी मोटाई सिर्फ 6.1mm हो सकती है। इसका वजन करीब 155 ग्राम बताया जा रहा है, जिससे यह अपने सेगमेंट के सबसे पतले फ्लैगशिप एंड्रॉयड फोंस में शामिल हो सकता है।
आगामी Honor Magic 8 Pro Air उन ग्राहकों के लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है जो स्लिम, हल्का और कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप परफॉरमेंस वाला स्मार्टफोन देख रहे हैं। यदि आप चीन में हैं तो इसका इंतजार कर सकते हैं। हम 19 जनवरी के लॉन्च पर आपको इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।












