
Honor अपनी अगली फ्लैगशिप Magic 9 सीरीज को लेकर चर्चा में है। इसे लेकर पहले भी जानकारियां सामने आ चुकी हैं। बताया जा रहा है कि इसमें Honor Magic 9, Magic 9 Pro और Magic 9 Pro Max जैसे मॉडल शामिल हो सकते हैं। वहीं, लॉन्च से पहले नए लीक में बेस मॉडल और Honor Magic 9 Pro Max के फीचर्स शेयर किए गए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार, Honor का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन आने वाले 2nm Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज चिपसेट के साथ आ सकता है। उम्मीद है यह Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro हो सकता है। कहा जा रहा है कि कंपनी फिलहाल दो अलग-अलग 200MP प्राइमरी कैमरा सेंसर की टेस्टिंग कर रही है। इनमें एक 1/1.28-इंच सेंसर और दूसरा बड़ा 1/1.12-इंच सेंसर शामिल है। कैमरा सेटअप में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिलने की बात सामने आई है। जिसमें 1/1.4-इंच बड़ा सेंसर उपयोग किया जा सकता है।
लीक के अनुसार, Honor इस बार वीडियो रिकॉर्डिंग क्वालिटी पर भी फोकस कर सकता है। पहले आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि Magic 9 सीरीज में ARRI-पावर्ड इमेजिंग तकनीक दी जा सकती है। बता दें कि ARRI प्रोफेशनल सिनेमा इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाले हाई-एंड कैमरा और लेंस बनाने के लिए जाना जाता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यह सीरीज फोटो और वीडियो दोनों में शामदार अनुभव दे सकती है।
Honor Magic 9 Pro Max में 6.8-इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलने की बात कही गई है। जो 1.5K रिजॉल्यूशन और LIPO टेक्नोलॉजी सपोर्ट कर सकता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 3D फेस रिकग्निशन फीचर मिलने की संभावना है। इसके अलावा फ्लैगशिप स्टीरियो स्पीकर्स, हाई-लेवल वाटर रेजिस्टेंस और अपग्रेडेड X-axis वाइब्रेशन मोटर भी दी जा सकती है।
बैटरी के मामले में भी यह फोन बड़ा अपग्रेड लेकर आ सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Honor Magic 9 Pro Max में 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। वहीं, यह स्मार्टफोन MagicOS 11 आधारित Android 17 पर काम कर सकता है।
बेस मॉडल की बात करें तो टिप्स्टर Smart Pikachu ने दावा किया है कि कंपनी इस बार भी एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है, लेकिन इसे “Air” ब्रांडिंग के साथ नहीं लाया जाएगा। माना जा रहा है कि यह डिवाइस स्टैंडर्ड Honor Magic 9 हो सकता है, जिसमें 6.3-इंच का कॉम्पैक्ट डिस्प्ले मिल सकता है।
लीक में यह भी कहा गया है कि बेस मॉडल Honor Magic 9 में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है, लेकिन इसमें 3D फेस रिकग्निशन सपोर्ट नहीं होगा। यानी यह फीचर केवल Pro मॉडल्स तक सीमित रह सकता है।
फिलहाल कंपनी की ओर से आधिकारिक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक Honor Magic 9 सीरीज को अक्टूबर में होम मार्केट चीन में लॉन्च किया जा सकता है। यदि ये लीक जानकारी सही साबित होती हैं, तो Magic 9 सीरीज कैमरा, बैटरी और AI इमेजिंग फीचर्स के साथ प्रीमियम विकल्प बन सकती है। हम इसे लेकर आने वाले दिनों में और भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।











