200MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro के साथ आ सकता है Honor Magic 9 Pro Max, डिटेल्स लीक

Join Us icon

Honor Magic 9 Pro Max को लेकर नई जानकारी सामने आई है। हालांकि इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की लॉन्चिंग में अभी समय बाकी है, लेकिन इसके फीचर्स और डिजाइन से जुड़ी कई डिटेल्स ऑनलाइन लीक हो चुकी हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट में फोन के डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी से जुड़ी अहम जानकारी बताई गई है। जिससे लगता है कि बड़े अपग्रेड मिल सकते हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लीक के अनुसार आगामी Honor Magic 9 Pro Max में 6.8 इंच का 1.5K LTPO फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। स्क्रीन के ऊपर हल्का 2.5D कर्व ग्लास देखने को मिल सकता है जिससे फोन का डिजाइन प्रीमियम फील दे सकता है। इस डिस्प्ले में एडेप्टिव रिफ्रेश रेट तकनीक मिलने की उम्मीद है, जो 2026 के फ्लैगशिप फोंस में आम फीचर बन गया है।

परफॉरमेंस की बात करें तो Honor Magic 9 Pro Max स्मार्टफोन कथित तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर के साथ आ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह चिपसेट 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित हो सकता है। हालांकि Qualcomm ने अभी इस प्रोसेसर को आधिकारिक तौर पर पेश नहीं किया है, लेकिन पहले आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि यह चिपसेट डेस्कटॉप-लेवल 5GHz तक की स्पीड देने में सक्षम हो सकता है।

लीक के अनुसार Honor Magic 9 Pro Max फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जो बड़े 1/1.28-इंच सेंसर के साथ आ सकता है। इसके साथ इसमें 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिलने की बात कही जा रही है। माना जा रहा है कि यह सेटअप लंबी दूरी की जूम फोटोग्राफी को बेहतर बना सकता है।

आगामी Honor Magic 9 Pro Max फोन के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप में “8” से शुरू होने वाली बैटरी क्षमता देखी गई है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि फाइनल डिवाइस में 8000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह फ्लैगशिप सेगमेंट के सबसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोंस में शामिल हो सकता है।

magic 8 pro

Honor Magic 9 Pro Max फोन में वायरलेस चार्जिंग, 3D फेस रिकग्निशन और 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है। डिवाइस IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आ सकता है, जिससे यह पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा प्रदान कर सकता है। वहीं, ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें “मास्टर-लेवल सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर्स” दिए जा सकते हैं।

फिलहाल कंपनी की ओर से इन स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि यह जानकारी टिप्स्टर भरोसेमंद Digital Chat Station की ओर से सामने आई है, इसलिए खूबियां कुछ हद तक सटीक होने का अनुमान है। आने वाले महीनों में इस डिवाइस से जुड़ी और जानकारी सामने आ सकती है। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स विजिट करते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here