Honor Play 11T लॉन्च, 7,500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से लैस, जानें चीन की कीमत

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/08/honor-play-11t-launched-specifications-price-china.jpg

Honor ने चीन में अपनी Play 11 सीरीज में नया स्मार्टफोन जोड़ दिया है। यह Honor Play 11T नाम से लॉन्च किया गया है। फोन में 7,500mAh की बैटरी, 120Hz स्क्रीन और Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह 5G कनेक्टिविटी, Android 16 आधारित MagicOS 10 और IP64 रेटिंग जैसे फीचर्स के साथ आया है। आइए, कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।

Honor Play 11T के स्पेसिफिकेशंस

Honor Play 11T में 6.61 इंच का TFT LCD पैनल दिया गया है। यह स्क्रीन 1604 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आती है। इसका 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग और एनिमेशन को स्मूद बनाने में मदद करता है। इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,010 निट्स तक की है। Honor ने स्क्रीन में DC डिमिंग के साथ लो ब्लू लाइट रिडक्शन और ई-बुक मोड जैसे फीचर्स भी शामिल किए हैं।

परफॉरमेंस के लिए Honor Play 11T में Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। यह फोन Android 16 पर आधारित MagicOS 10 पर काम करता है। स्टोरेज और RAM की बात करें तो यूजर्स को 6GB और 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज के विकल्प मिलेंगे।

Honor Play 11T फोन में Honor का RAM Turbo फीचर भी दिया गया है, जो इंटरनल स्टोरेज का उपयोग कर वर्चुअल RAM देता है। इससे मल्टीटास्किंग के दौरान अतिरिक्त मेमोरी का फायदा मिल सकता है।

Honor Play 11T की सबसे खास बात इसकी 7,500mAh की बड़ी बैटरी है। मिड-रेंज सेगमेंट में इतनी साइज वाली बैटरी फोन को खास बनाती है। बैटरी को जल्दी चार्ज करने के लिए 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

कैमरे की बात करें तो Honor Play 11T फोन में बैक पैनल पर 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें f/2.2 अपर्चर के साथ ऑटोफोकस सपोर्ट मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 5MP का कैमरा मौजूद है।

कनेक्टिविटी के लिए Honor Play 11T में 5G, Wi-Fi 5 और Bluetooth 5.0 का सपोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस रिकग्निशन दिया गया है। फोन में USB Type-C पोर्ट मिलता है, जबकि 3.5mm हेडफोन जैक मौजूद नहीं है।

ड्यूरेबिलिटी के मामले में भी Honor ने Play 11T को IP64 रेटिंग मिली है। जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा दे सकती है। फोन ने SGS की फाइव-स्टार ड्रॉप और कंप्रेशन सर्टिफिकेशन हासिल किया है। Honor के अनुसार, डिवाइस 1.8 मीटर तक की ऊंचाई से गिरने को झेल सकता है। इसके अलावा फोन का वजन 205 ग्राम है और इसका डायमेंशन 163.9 x 75.9 x 8.29mm रखा गया है।

Honor Play 11T की कीमत

Honor Play 11T को चीन में चार स्टोरेज में लॉन्च किया गया है। इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत इंडियन करेंसी के अनुसार करीब 20,090 रुपये, 6GB + 256GB वैरियंट की कीमत करीब 24,395 रुपये, 8GB + 128GB मॉडल की कीमत करीब 22,960 रुपये और 8GB + 256GB टॉप मॉडल की कीमत करीब 27,265 रुपये है। कलर्स के मामले में यह फोन Black, Gold और Blue में पेश किया गया है।

यदि आप चीन में है और मिड रेंज ऑनर फोन देख रहे हैं तो इसे चुन सकते हैं। यह लेटेस्ट में अच्छे फीचर्स प्रदान करता है। हालांकि और पावरफुल डिवाइस चाहिए तो realme, OnePlus और Oppo के विकल्प भी देख सकते हैं। 91मोबाइल्स के साथ हर टेक से जुड़े अपडेट के लिए बने रहें।