12 अगस्त को लॉन्च होगा Honor Robot Phone, 200MP कैमरा, AI ट्रैकिंग और रोबोटिक गिंबल के साथ आएगा फोन

Join Us icon

Honor ने चर्चित Honor Robot Phone की लॉन्च डेट और कैमरा टेक्नोलॉजी से जुड़ी अहम जानकारियों शेयर कर दी है। कंपनी इस स्मार्टफोन को 12 अगस्त को चीन में लॉन्च करेगी। वहीं, लॉन्च से पहले Honor ने कैमरा डिटेल्स के साथ जर्मनी की मशहूर सिनेमा इक्विपमेंट कंपनी ARRI के साथ साझेदारी का भी ऐलान किया है। इससे साफ है कि कंपनी इस डिवाइस को खासतौर पर प्रोफेशनल मोबाइल वीडियोग्राफी और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए ला रही है। आइए, आगे इस अलग फोन की जानकारी विस्तार से जानते हैं।

200MP कैमरा और 360 डिग्री रोबोटिक गिंबल

Honor Robot Phone का सबसे बड़ा हाईलाइट इसका 200MP प्राइमरी कैमरा है। जिसे मोटराइज्ड थ्री-एक्सिस (3-Axis) गिंबल पर लगाया गया है। इसके साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिलेगा।

कंपनी के अनुसार, कैमरा कवर स्लाइड करते ही टाइटेनियम अलॉय से बना रोबोटिक आर्म सिर्फ 0.8 सेकंड में बाहर आ जाता है। इसके बाद कैमरा 360 डिग्री तक घूम और झुक सकता है। जिससे चलते हुए सब्जेक्ट को आसानी से फ्रेम में रखा जा सके। AI ट्रैकिंग के साथ यह सिस्टम बिना फोन को हाथ में पकड़े वीडियो रिकॉर्डिंग और ऑटो-फॉलो शूटिंग को आसान बना सकता है।

मिलेगा Honor का पहला इन-हाउस इमेजिंग चिप

Honor इस फोन में अपना पहला Yuguang H1 Imaging Chip देगा। कंपनी का कहना है कि यह चिप एक्सपोजर, वाइट बैलेंस, ग्लेयर रिडक्शन और इमेज डिटेल एन्हांसमेंट जैसे काम डिवाइस पर प्रोसेस कर लेगा।

Honor के अनुसार, Honor Robot फोन का गिंबल मोटर पारंपरिक स्मार्टफोन गिंबल मोटर की तुलना में 65% छोटा है, जबकि इसकी टॉर्क डेंसिटी 35% ज्यादा है। कंपनी का यह भी दावा है कि पूरे इमेजिंग सिस्टम को विकसित करने में 100 से ज्यादा पेटेंट उपयोग किए गए हैं।

ARRI के साथ प्रोफेशनल वीडियोग्राफी पर फोकस

Honor ने जर्मनी की प्रसिद्ध सिनेमा कैमरा कंपनी ARRI के साथ साझेदारी की है। इस वजह से Honor Robot Phone में Log-C वीडियो रिकॉर्डिंग, LUT कलर प्रोफाइल और मैनुअल फोकस, एक्सपोजर, वाइट बैलेंस कंट्रोल जैसे फीचर्स मिल जाएंगे। ये सुविधाएं आमतौर पर प्रोफेशनल सिनेमा कैमरों में देखने को मिलती हैं।

Honor Robot Phone स्पेसिफिकेशंस संभावित 

Honor ने सभी स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि नहीं की है, लेकिन पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में 6.3 से 6.4-इंच का 1.5K फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। परफॉरमेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर लगाया जा सकता है। बैटरी के मामले में 6,000mAh साइज और 120W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है।

फोन को Moon Shadow Gray और Star Trail Silver कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। वहीं, स्टोरेज के लिए 12GB + 512GB और 16GB + 1TB वैरियंट आने की उम्मीद है।

Honor Robot Phone को आम फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बजाय खास डिवाइस के रूप में लाया जा रहा है। यदि इसका रोबोटिक गिंबल और AI ट्रैकिंग सिस्टम कंपनी के दावों के मुताबिक काम करता है, तो यह उन कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बेहतरीन विकल्प बन सकता है जो बिना किसी अतिरिक्त गिंबल या कैमरा सेटअप के प्रोफेशनल क्वालिटी वीडियो शूट करना चाहते हैं। अगर आप चीन में हैं और प्रीमियम अनुभव चाहते हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं। हम लॉन्च के दिन इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here