
कई बार ऐसा होता है घर में अपने बच्चों के आचरण पर हमें शक होता है कि वह कहीं कुछ गलत कर रहा है और इसके बाद हम उसके हरेक गतिविधियों पर नजर रखने लगते हैं। हालांकि काम धंधा छोड़कर यह जांचना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप चाहते हैं कि किसी तरह उसके मोबाइल का कॉल रिकॉर्डिंग आप सुन लेते तो सब कुछ साफ हो जाता। क्या कर रहा है, किससे बात कर रहा है और किस तरह के कामों में लिप्त है। हालांकि कॉल रिकॉर्डर तो बहुत उपलब्ध हैं लेकिन उसमें पकड़े जाने का शक रहता है कि कहीं उसे मालूम न पड़ जाए।
परंतु आपको बता दूं कि आप कॉल रिकॉर्ड कर भी लेंगे और से पता भी नहीं चलेगा। इतना ही नहीं उसके फोन के कॉल रिकॉर्डिंग को सुनने के लिए अपको फोन लेने की जरूरत भी नहीं है आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर किसी पर भी यह डिटेल्स पा सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं तरीका।
12 गलतियां जिनकी वजह से बंद हो सकता है आपका फेसबुक अकाउंट
किसी के भी फोन का कॉल रिकॉर्डिंग सुनने के लिए आपको बस चंद मिनट के लिए उसका फोन चाहिए होगा। फोन लें और उसमें हिडन कॉल रिकॉर्ड ऐप को इंस्टॉल कर दें। यह ऐप बेहद ही हल्का है और इसे इंस्टॉल करने में बेहद ही कम समय लगेगा। इंस्टॉल होते कुछ सेटिंग खुल कर सामने आ जाएगी उसे आपको भरना है।
सबसे पहले रिकॉर्डिंग के बैकअप के लिए ईमेल आईडी मांगी जाऐगी। आप अपनी कोई भी ईमेल आईडी जिसपर कॉल रिकॉर्डिंग को मंगाना चाहते हैं डालें।
इसके साथ ही आप नीचे दिए गए सेंड फाइल ओवर वाईफाई को भी टिक कर दें। वहीं इसे नीचे एक कोड दिया हुआ होगा उसे आप लिख लें या फिर याद कर लें।
इसके साथ ही आपका काम हो गया। अब फोन में कोई भी कॉल होगी तो सारी जानकारी आप ले सकते हैं। कॉल रिकॉर्ड होते ही आपने जिस मेल आईडी को डाला है उस पर एक नोटिफिकेशन जाएगा। उस नोटिफिकेशन को क्लिक करते ही रिकॉर्डेड कॉल आपके सामने होगी। आप डाउनलोड कर उसे सुन सकते हैं।
कॉलिंग, मैसेजिंग और इंटरनेट के अलावा ये 10 शानदार कार्य करेगा आपका फोन
वहीं हिडन कॉल रिकॉर्डिंग की सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि कॉल रिकॉर्ड के साथ ही यह उस स्थान की तस्वीर भी यह चुपके से ले लेता है और आपको शेयर कर देगा जिस जगह से बात की जा रही थी। ऐसे में किसी पर जासूसी करने के लिए यह ऐप बेहद ही शानदार है। कहा जा सकता है। हिडन कॉल रिकॉर्डर ऐप को डाउनलोड करने के लिये यहां क्लिक करें।
नोट: इस लेख का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है यह किसी भी अवैध और अनैतिक कार्य बढ़ावा नहीं देता है।
























