चुटकियों में जानें अपना Jio Mobile Number, ये रहे 5 सबसे आसान तरीके

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/10/Jio-SIM.jpg

इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता कि रिलायंस जियो ने 2016 में अपनी शुरुआत के बाद से दूरसंचार इंडस्ट्री का चेहरा पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। यूजर्स के पास Jio को पसंद करने के कई कारण हैं। इसके अतिरिक्त लगातार अपने बढ़ते नेटवर्क को और बढ़ाने के लिए जियो काफी समय से 4जी डाटा और वॉयस कॉलिंग वाले सस्ते प्लान ऑफर कर रहे हैं। वहीं, Jio द्वारा पेश किए जाने वाले लाभों को देखते हुए, कई लोगों ने या तो एक नया मोबाइल नंबर लेकर या अपने मौजूदा नंबर को पोर्ट करके स्विच किया है। लेकिन नए मोबाइल नंबर के साथ एक परेशानी आती है कि हमें नंबर याद रखने में समय लगता है।  यदि आप एक नए Jio ग्राहक हैं और अपना Reliance Jio सिम मोबाइल नंबर जानना चाहते हैं, तो यहां कुछ आसान तरीके दिए गए हैं जिनसे आप अपना खुद का Jio नंबर पता कर सकते हैं। यहां हम आपको यूएसएसडी कोड, एसएमएस, माई जियो ऐप, सिम कार्ड और रिलायंस जियो कस्टमर केयर के माध्यम से अपना Jio मोबाइल नंबर जानने के तरीके बताने वाले हैं।

ऐसे चेक करें अपनी जियो नंबर

नया मोबाइल नंबर लेने के शुरुआती दिनों में  याद रखना मुश्किल हो सकता है। मोबाइल रिचार्ज, साइनअप या किसी को बताने के लिए हमेशा अपना नंबर याद होना चाहिए। इसलिए यदि आप भी मोबाइल नंबर याद नहीं रख पा रहे हैं तो हम आगे आपको इसे चेक करने के कुछ आसान तरीके बता रहे हैं।

1. Jio number check using USSD code

यह आपके रिचार्ज प्लान की जानकारी के साथ Jio नंबर को जांचने और जानने का सबसे आसान तरीका है। वहीं, इसके लिए इंटरनेट का होना भी जरूरी नहीं है।

2. Jio number check online using MyJio app

MyJio ऐप में आप Jio और उसकी सेवाओं से जुड़ी हर चीज के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं, जैसे मोबाइल और ब्रॉडबैंड रिचार्ज करना, JioCinema के माध्यम से फिल्में देखना और अपने Jio मोबाइल नंबर को जानना जो ऐप के मेनू में दिखाई देता है। लेकिन, अगर आपने अभी-अभी एक नया नंबर लिया है तो आगे हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे आप MyJio ऐप का उपयोग करके ऑनलाइन नंबर चेक कर सकते हैं।

नोट: ध्यान दें नंबर जानने के लिए आपके फोन में सक्रिय जियो सिम डालना होगा।

3. Jio number check using SMS

इसके अलावा मोबाइल नंबर जांचने और याद करने के लिए एक एसएमएस भी भेजा जा सकता है। इस मैसेज से आप Jio प्लान की जानकारी जैसे शेष इंटरनेट डाटा, अप्रयुक्त एसएमएस कोटा और प्लान की वैधता की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं।

4. Jio mobile number check using customer care

अपने मोबाइल नंबर की जांच करने के लिए Jio कस्टमर केयर पर कॉल करना भी एक वैकल्पिक ऑफलाइन तरीका है।

लेटेस्ट वीडियो

5. Jio mobile number check by calling another number

आप किसी और के मोबाइल फोन (दोस्त या रिश्तेदार) को कॉल करके आसानी से अपना जियो नंबर जान सकते हैं। इसके बाद आप अपना नंबर कहीं नोट कर लें या इसे अपने फोन के कॉन्टैक्ट ऐप में ‘सेल्फ’ के रूप में सेव कर लें, जिससे आपको भविष्य में कोई परेशानी न हो।