अपने एंड्रॉयड फोन से कैसे करें डिलीट फोटो और वीडियो रिकवर

Join Us icon

आज फोन में बहुत कुछ होता है। यही वजह है कि 128 GB तक की मैमोरी होने के बावजूद जल्दी भर जाती है। फोन में फोटो, वीडियो, गेम, पर्सनल डॉक्यूमेंट सहित कई चीजें होती हैं। कई बार पुरानी और बिना काम के डाटा क्लिन कर मैमोरी खाली करने के चक्कर में हम काम की चीजें भी डिलीट कर देते हैं और एक बार जब डिलीट जो जाए तो फिर उसे रिकवर करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि कुछ साल पहले तक डिलीट फोटो को मोबाइल से रिकवर करना नामुमकिन था लेकिन अब कुछ टुल्स हैं या फिर कुछ ट्रिक्स हैं जो आपकी सहायता कर सकते हैं। एंड्रॉयड फोन के इसी ट्रिक्स को मैं अपको बताने जा रहा हूं।

रिसायकल बिन करें चेक
how-to-recover-delete-photo-and-videos-from-android-phone
रिसायकिल बिन की शुरुआत कंप्यूटर से हुई थी। पुराने एंड्रॉयड फोन में इन्हें नहीं देखा जाता था। पंरतु अब नए एंडरॉयड फोन में रिसायकल बिन बाई डिफॉल्ट उपलब्ध होता है। फोटो आपके फोन के गैलरी में होता है और जब आप डिलीट करते हैं तो वह फोन की रिसायकिल बिन में आ जाता है। ऐसे में यदि आपने कोई फोटो हाल फिलहाल डिलीट किया है तो उसे आप रिसायकिल बिन में एक बार देख लें। वहां आपको डिलीट फोटो मिल जाएंगे। इसे भी पढ़े: Jio यूजर घर बैठे कमाएं पैसा, यहां देखें पूरा तरीका

गूगल फोटोज़
google-photoscan-1
एंड्रॉयड फोन में फोटो बैकअप के लिए गूगल फोटोज़ उपलब्ध होता है। यदि आपने फोटो बैकअप फीचर को आॅन कर रखा है तो वह इंटरनेट के माध्यम से कनेक्ट होकर खुद ही फोटोज़ का बैकअप ले लेगा। ऐसे में यदि आपने फोन से फोटोज़ डिलीट भी कर दिए हैं तो वह गूगल फोटोज़ पर मिल जाएंगे। गूगल फोटोज़ का ऐक्सेस आप कंप्यूटर या मोबाइल दोनों जगह से कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें: अपना फोन दे रहे हैं किसी दूसरे को तो जरूर करें ये काम

रिकूवा ऐप करेगा मदद
यदि आपने अपने फोन की फोटोज को माइक्रोएसडी कार्ड में रखा था और वह अब हर जगह से गायब है तो फोटो रिकवरी के लिए अपने पीसी पर थर्ड पार्टी सॉफ्टवेयर का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने पीसी पर रिकूवा (Recuva) सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल करना है। इसके बाद उसे ओपेन करना है और रिकूवा विजार्ड को रन करना है। नेक्सट करते ही कई तरह के ऑप्शन आ जाएंगे। आपको सलेक्ट करना है कि आप क्या रिकवर करना चाहते हैं। इसे भी पढ़ें: जानें क्या है रिफ्रेश रेट, 90 हर्ट्ज और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट डिसप्ले के क्या हैं फायदे

इसके साथ ही आपसे पूछा जाएगा कि आपका फाइल किस जगह पर स्टोर था आपको उसी का पाथ डालें। अर्थात माइक्रोएसडी ​का नाम जिस डिस्क दे दिखा रहा है उसका पाथ दें। यदि आप पूरा कंप्यूटर चेक करना चाहते हैं तो आई एम नॉट स्योर डाल दें। इसके साथ ही प्रोसेस शुरू हो जाएगा।

थोड़े समय के बाद रिकवर फोटोज की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी और आप सलेक्ट करें और फिर जिस जगह पर स्टोर करना चाहते हैं उसका चुनाव कर रिकवर कर दें। आपका फाइल सेव हो जाएगा।

फोन के लिए डिस्क डिगर है सबसे बेस्ट
how-to-recover-delete-photo-and-videos-from-android-phone
यदि फोटोज़ या वीडियोज़ आपके फोन की मैमोरी में थे और वहां से डिलीट हुए हैं तो फिर DiskDigger photo recovery सबसे बेस्ट ऐप है। सबसे अच्छी बात कही जा सकती है कि इसका फ्री संस्करण भी उपलब्ध है और वह भी काफी उपयोगी है। इसे आपको अपने फोन में इंस्टॉल करना है और रन करना है। यह ऐप डिलीट फोटो और वीडियो फाइल को रिकवर करने में सक्षम है। जब यह स्कैन कर लेगा तो सारी डिलीट फोटोज़ और वीडियोज़ की लिस्ट स्क्रीन पर आ जाएगी। आपको सलेक्ट करके रिकवर करना है। इसके साथ ही रिकवर फोटोज़ और वीडियोज आपके फोन की गैलरी में उपलब्ध होंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here