Wi-Fi पासवर्ड कैसे करें शेयर? दूसरा तरीका है बेस्ट

Join Us icon

अक्सर आपके आस-पास के लोग आपसे Wi-Fi का पासवर्ड मांगते नजर आते हैं। परंतु Wi-Fi पासवर्ड कोई ऐसी चीज नहीं है जिसे आप हमेशा याद रखें और इसे लिख कर घर की दीवार पर चिपका भी नहीं सकते क्योंकि यह सुरक्षा से खिलवाड़ होगा। ऐसे में सवाल यही होगा कि Wi-Fi पासवर्ड कैसे शेयर करें कि काम भी बन जाए और सुरक्षा भी बनी रहे? तो चलिए आपको बताते हैं वाईफाई पासवर्ड शेयर करने का आसान तरीका। इसके माध्यम से बस कुछ स्टेप फॉलो कर आप अपना वाईफाई पासवर्ड दूसरों से शेयर कर सकते हैं और वो भी सिक्योर तरीके से। इस आर्टिकल में हमने Android और iPhone में वाई-फाई पासवर्ड शेयर करने का तरीका बताया है।

यहां हम आपको Wi-Fi पासवर्ड शेयर करने के दो तरीके बताएंगे जिसमें पहला तरीका फोन की सेटिंग में जाकर Wi-Fi पासवर्ड बताने का है। वहीं दूसरा तरीका क्यूआर कोड से Wi-Fi शेयर करने का है और यह तरीका सबसे बेस्ट है इसमें आपका Wi-Fi पासवर्ड सिक्योर रहता है।

एंड्रॉयड फोन में Wi-Fi पासवर्ड कैसे करें शेयर?

तरीका 1: एंड्रॉयड फोन में वाई-फाई पासवर्ड करें शेयर

Wi-Fi पासवर्ड शेयर करने के लिए सबसे पहले आपको…

🔹 स्टेप 1: अपने एंड्रॉयड फोन के क्विक सेटिंग ⚙️ में जाना है।

🔹 स्टेप 2: यहाँ पर दिए गए Wi-Fi आइकॉन पर कुछ सेकेंड के लिए प्रेस करके रखना है। कुछ एंड्रॉयड फोन में यहीं से फोन वाईफाई की सेटिंग में चला जाएगा। वहीं कुछ फोन में यहां पर एक विंडो खुल जाएगा और उसमें आपको डिटेल पर क्लिक करेंगे तो वह वाईफाई सेटिंग में चला जाएगा।

🔹 स्टेप 3: कनेक्टेड Wi-Fi के साथ में दिए गए (i) बटन पर क्लिक करें।

🔹 स्टेप 4: क्लिक करने के साथ ही आपके सामने वाईफाई का नाम आ जाएगा और नीचे “शेयर” का ऑप्शन मिलेगा 📤, आपको उस पर क्लिक करना है।

🔹 स्टेप 5: क्लिक करते ही फोन का पासवर्ड मांगेगा 🔑। पासवर्ड डालते ही आपके सामने Wi-Fi का पासवर्ड होगा, आप उसे शेयर कर सकते हैं 😊।

सैमसंग फोन में Wi-Fi पासवर्ड शेयर करें

🔹 स्टेप 1: सबसे पहले अपने सैमसंग फोन के क्विक सेटिंग ⚙️ में जाएं।

🔹 स्टेप 2: यहां पर दिए गए Wi-Fi आइकॉन पर कुछ सेकेंड के लिए प्रेस करके रखना है।

🔹 स्टेप 3: इसके बाद एक विंडो खुल जाएगा और यहां नीच में आपको डिटेल का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है। 📄।

🔹 स्टेप 4: क्लिक करते ही यह Wi-Fi सेटिंग में चला जाएगा ⚙️।

🔹 स्टेप 5: कनेक्टेड वाईफाई के पास दिए गए सेटिंग बटन ⚙️ पर क्लिक करें।

🔹 स्टेप 6: क्लिक करने के साथ ही सामने पासवर्ड लिखा आ जाएगा लेकिन वह दिखाई नहीं देगा। ऐसे में आपको पास में दिए गए आई (i) पर क्लिक करना है।

🔹 स्टेप 7: इसके बाद आपके फोन का पासवर्ड मांगेगा। पासवर्ड डालकर ऑथेंटिकेट करने के साथ ही वाईफाई पासवर्ड आपके सामने होगा। अब आप इसे शेयर कर सकते हैं 🔑।

तरीका 2: QR कोड से करें एंड्रॉयड फोन में Wi-Fi पासवर्ड शेयर

QR कोड से वाईफाई पासवर्ड शेयर करना सबसे अच्छा और आसान तरीका है। बस स्कैन करते ही आपके नेटवर्क से फोन खुद जुड़ जाता है। आपको लंबा-चौड़ा पासवर्ड डालने की जरूरत नहीं होती है। इसके लिए सबसे पहले…

🔹 स्टेप 1: अपने एंड्रॉयड फोन के क्विक सेटिंग ⚙️ में जाएं।

🔹 स्टेप 2: Wi-Fi आइकॉन पर कुछ सेकेंड के लिए प्रेस करें। यहीं से फोन वाईफाई की सेटिंग में चला जाएगा।

🔹 स्टेप 3: यहां आपको कनेक्टेड वाईफाई के साथ एक आई (i) का बटन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना है।

🔹 स्टेप 4: क्लिक करने के साथ ही आपके सामने Wi-Fi का नाम आ जाएगा और दाईं ओर नीचे में शेयर का ऑप्शन मिलेगा आपको उस पर क्लिक करना है।

🔹 स्टेप 5: क्लिक करते ही फोन का पासवर्ड मांगेगा। पासवर्ड डाल कर जैसे ही ऑथेंटिकेट करते हैं QR कोड आ जाएगा और यही आपके Wi-Fi का पासवर्ड है 🔳।

दूसरे फोन से इसे स्कैन करेंगे तो वह खुद ही आपके वाईफाई से कनेक्ट हो जाएगा। अलग से पासवर्ड डालने की जरूरत नहीं है। QR कोड से पासवर्ड शेयर करना सबसे बेस्ट तरीका है। इसमें वाईफाई की सुरक्षा बनी रहती है 🤩।

सैमसंग फोन में QR कोड से करें Wi-Fi पासवर्ड शेयर

🔹 स्टेप 1: सबसे पहले अपने सैमसंग फोन के क्विक सेटिंग ⚙️ में जाएं और वहां दिए गए Wi-Fi आइकॉन 📶 पर कुछ सेकेंड के लिए प्रेस करके रखें।

🔹 स्टेप 2: इसके बाद एक विंडो खुलेगा 🪟 जहां नीचे में आपको डिटेल का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

🔹 स्टेप 3: क्लिक करते ही यह Wi-Fi सेटिंग में चला जाएगा और यहां पर कनेक्टेड वाईफाई के साथ दिए गए सेटिंग बटन ⚙️ पर क्लिक करें।

🔹 स्टेप 4: क्लिक करने के साथ दूसरे विंडो 🪟 पर चला जाएगा और यहां नीचे में बाईं ओर QR का आइकॉन दिखाई देगा, आप उस पर क्लिक कर दें।

🔹 स्टेप 5: क्लिक करते ही आपसे पासवर्ड 🔒 मांगेगा। इसे डालकर जैसे ही ऑथेंटिकेट करते हैं, QR कोड आपकी स्क्रीन पर होगा। ✅

अब आप इसे “क्विक शेयर” कर सकते हैं या फिर दूसरे फोन से इसे स्कैन करते हैं, तो वह अपने आप ही आपके Wi-Fi से कनेक्ट हो जाएगा।

Apple फोन में Wi-Fi पासवर्ड कैसे करें शेयर?

एप्पल फोन iOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और हमने जो यह तरीका बताया है वह iOS 11 के बाद के ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल रहे फोंस के लिए है। इसके लिए सबसे पहले:

🔹 स्टेप 1: अपने Apple iPhone और जिस फोन में Wi-Fi पासवर्ड शेयर करना है, दोनों में Wi-Fi और Bluetooth को ऑन करें। 🔄📡

🔹 स्टेप 2:
➡ यदि आपका फोन पुराना है और उसमें होम बटन दिया गया है, तो नीचे से स्वाइप करें ⬆
➡ वहीं Face ID वाले iPhone पर ऊपर-दाईं ओर से स्वाइप करें ⬇🔄

🔹 स्टेप 3: सुनिश्चित करें कि आप उसी Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट हैं जिसे सामने वाला व्यक्ति जॉइन करना चाहता है। 📶

🔹 स्टेप 4: अब जिस व्यक्ति को Wi-Fi पासवर्ड शेयर करना है, वह अपने Settings > Wi-Fi में जाकर आपका Wi-Fi नेटवर्क चुनें। 🎛️

🔹 स्टेप 5: जैसे ही सामने वाला व्यक्ति आपके Wi-Fi नेटवर्क को सेलेक्ट करेगा, आपकी डिवाइस पर “Share Password” का पॉप-अप आएगा।

🔹 स्टेप 6: “Share Password” बटन पर टैप करें और दूसरा फोन अपने आप आपके Wi-Fi से कनेक्ट हो जाएगा!

ध्यान दें: पासवर्ड मांगने वाले व्यक्ति का Apple ID आपके कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव होना जरूरी है। 📇

Apple फोन में मैनुअली करें Wi-Fi पासवर्ड शेयर

अगर “Share Password” ऑप्शन नहीं दिख रहा, तो आप मैन्युअली पासवर्ड शेयर कर सकते हैं:

🔹 स्टेप 1: अपने Apple फोन की Settings में जाएं।⚙

🔹 स्टेप 2: Wi-Fi ऑप्शन पर क्लिक करें। 📡

🔹 स्टेप 3: कनेक्टेड नेटवर्क के सामने “i” (info) बटन पर टैप करें।

🔹 स्टेप 4: पासवर्ड फील्ड पर क्लिक करें।

🔹 स्टेप 5: Face ID या पासवर्ड डालकर ऑथेंटिकेट करें।

🔹 स्टेप 6: वाईफाई पासवर्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा। आप इसे कॉपी कर मैसेज कर सकते हैं या दूसरे फोन में शेयर कर सकते हैं। 📩

🔹 अब आप आसानी से अपने iPhone से Wi-Fi पासवर्ड शेयर कर सकते हैं, वो भी सिक्योर तरीके से!

सवाल-जवाब (FAQ)

बिना पासवर्ड के वाई-फाई नेटवर्क कैसे शेयर करें?

यह सुविधा एंड्रॉयड की सभी डिवाइस में उपलब्ध है। यदि आपके पास एंड्रॉयड फोन है और बिना पासवर्ड बताए किसी के साथ वाई-फाई शेयर करना चाहते हैं तो फोन की सेटिंग में जाएं और Wi-Fi ऑप्शन पर टैप करें। अब जिस वाई-फाई से आपका फोन कनेक्टेड है उसके नाम पर टैप करें। इसके बाद शेयर नेटवर्क के ऑप्शन क्लिक करें

फ्री वाई फाई पासवर्ड क्या है?

FREE WiFi Password Recovery एक ऐसा एप्प है, जो आपको उस प्रत्येक WiFi नेटवर्क का पासवर्ड दर्शाता है, जिससे आपका Android कभी भी जुड़ा हो।

वाई-फाई का पासवर्ड कितने अंकों का होता है?

पासवर्ड 8 से 63 अक्षरों के बीच होना चाहिए।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here