
प्रमुख चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुआवई अपने आॅनर ब्रांड के तहत एक नया स्मार्टफोन मार्केट में उतारने की तैयारी में है। आज कंपनी की वेबसाईट पर जारी टीजर के जरिये यह जानकारी मिली है कि हुआवई आने वाली 16 तारीख को अपने नये कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन हुआवई आॅनर मैजिक की घोषणा कर सकती है।
हुआवई के इस कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन के फीचर और स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कंपनी की ओर से कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी गई है लेकिन वेबसाईट पर जारी टीजर और फोटोज के जरिये फोन के डिजाईन का अंदाजा लगाया जा सकता है। आॅनर मैजिक फुल कर्वड बॉडी का फोन हो सकता है। साथ ही इसे बेजल लेस डिजाइन में पेश किया जा सकता है। वहीं खबर यह भी है कि फोन में एंडरॉयड बटन को भी स्क्रीन पर पेश किया जा सकता है। अर्थात बड़ी स्क्रीन के बावजूद यह छोटे डिजाइन में उपलब्ध होगा।
लीक हुई जानकारी पर गौर किया जाए तो आॅनर मैजिक में साथ फास्ट चार्जिंग बैटरी दी जा सकती है, जो पांच मिनट में पच्चास प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।
आपको बता दें कि पहले इस फोन की अनांउसमेंट 7 दिसंबर को होने की खबर थी, पंरतु आज वेबसाईट के माध्यम से इस घोषणा को अब 16 दिसंबर को तय किया गया है। हुआवई 5 एक्स की सफलता के बाद आॅनर मैजिक को लेकर माना जा रहा है कि यह वर्ष 2016 के बेहतरीन फोन्स में शुमार हो सकता है।






















