हुआवाई का वाई5 लाइट एंडरॉयड गो स्मार्टफोन लॉन्च, यह चलता है लेटेस्ट एंडरॉयड ओएस पर

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/01/Huawei-Y5-Lite-New.jpg

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुआवाई ने अपने दूसरे एंडरॉयड गो स्मार्टफोन को लॉन्च किया है, जिसका नाम हुआवाई वाई5 लाइट है। यह डिवाइस एंडरॉयड ओरियो (गो एडिशन) पर आधारित है। एंट्री-लेवल कैटगरी में पेश किए गए इस फोन से पहले कंपनी ने पिछले साल मई में हुआवाई वाई3 2018 को पेश किया था।

हुआवाई वाई5 लाइट की कीमत और उपलब्धता

हुआवाई वाई5 लाइट को पाकिस्तान में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत PKR 16,500 (लगभग 8,300 रुपए) है। डिवाइस को कंपनी ने दो कलर ऑप्शन: ब्लैक और ब्लू में पेश किया है। हालांकि, भारत में इस डिवाइस की उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।

7 जनवरी को लॉन्च होगा हुआवाई वाई9 (2019) स्मार्टफोन, चार कैमरा के साथ दाम भी होगा कम

हुआवाई वाई5 लाइट की स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें एंडरॉयड गो एडिशन स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें आपको 5.45-इंच आईपीएस डिसप्ले एचडी+ (720 x 1,440p) रिजॉल्यूशन है। वहीं, इसका आस्पेक्ट रेश्यो 18:9 दिया गया है। साथ ही डिवाइस मीडियाटेक एमटी6739 चिपसेट पर आधारित है। फोन में 1 जीबी रैम और 16जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

ये हैं ऑनर वी20 के टॉप 5 फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 8-मेगापिक्सल शूटर एफ/2.0 अपर्चर लेंस और एलईडी फ्लैश से लैस है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 5-मेगापिक्सल का एफ/2.2 अपर्चर और सिंगल-टोन एलईडी फ्लैश दिया गया है। इसके साथ डुअल सिम आधारित इस फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी 2.0 और 3.5एमएम ऑडियो जैक है। इन सबके अलावा इस फोन में एक खास फीचर है जो कि शोर होने पर अपने आप कॉल वॉल्यूम को एडजस्ट कर लेता है। वाई5 लाइट का डाइमेंशन 146.5 x 70.9 x 8.3एमएम और वजन 142 ग्राम है।