
Huawei ने चीन में Mate 40 Pro और Mate X2 स्मार्टफोन के 4G वेरिएंट्स से चुपके से पर्दा उठा दिया है। दोनों स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स 5G वेरिएंट्स जैसी ही है। यानी इन दोनों नए स्मार्टफोन में यूजर्स को 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट नहीं मिलेगा। हुवावे के ये दोनों स्मार्टफोन चीन में हुवावे के ऑफिशियल वेबसाइट में लिस्ट किए गए हैं। हालांकि, कंपनी ने Mate 40 Pro और Mate X2 स्मार्टफोन के 4G मॉडल की कीमतों को लेकर खुलासा नहीं किया है। कीमतों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि ये 5G वेरिएंट्स के कम हो सकती हैं। फ़िलहाल हम आपको इन दोनों स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में बता रहे हैं।
Huawei Mate 40 Pro 4G
Huawei Mate 40 Pro 4G स्मार्टफोन में 6.76-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 2772 × 1344 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz और टच सैप्लिंग रेट 240Hz है। इस स्मार्टफोन में कंपनी 68-डिग्री कर्व डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ साथ 3D फेस रिकॉग्नाइजेशन दिया है। यह इस फोन में दिया डुअल फ्रंट फेसिंग कैमरा 13MP अल्ट्रा विजन कैमरा और 3D डेप्थ सेंसिंग कैमरा के जरिए होता है। हुवावे के इस स्मार्टफोन के बैक में 50MP प्राइमेरी कैमरा सेंसर, 20MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 12MP पेरिस्कोप सुपर जूम कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इस फोन में 3D डेप्थ सेंसिंग कैमरा भी दिया गया है। यह भी पढ़ें : लो बजट में Motorola ने की तैयार, जल्द इन धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च होगा Moto G20
Huawei Mate 40 Pro 4G स्मार्टफोन में कंपनी ने इनहोम HiSilicon Kirin 9000 चिपसेट दिया है लेकिन इस फोन में यूजर्स को 5G कनेक्टिविटी नहीं मिलती है। हुवावे का यह स्मार्टफोन 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इस फोन की स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। हुवावे का यह स्मार्टफोन कंपनी ने Android ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित EMUI 11 के साथ लॉन्च किया है। हुवावे के इस फोन में 4,400mAh की बैटरी और 66W फास्ट चार्ज दिया है। इसके साथ ही इस फोन में 50W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Xiaomi ने दमदार फीचर्स के साथ पेश किए Mi 11X और Mi 11X Pro, जानें कीमत और खूबियां
Huawei Mate X2 4G
Huawei Mate X2 फोल्डेबल स्मार्टफोन को कंपनी ने फरवरी महीने में लॉन्च किया था। अब कंपनी इस स्मार्टफोन का 4G वेरिएंट लेकर आई है। इस स्मार्टफोन में 8 इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजलूशन 2480 x 2200 पिक्सल रिफ़्रेश रेट 90Hz और टच सैंपलिंग रेट 180Hz है। इस स्मार्टफोन में 6.45 इंच का OLED एक्सटरनल डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजलूशन 2700 x 1160 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz और टच सैंप्लिंग रेट 240Hz है।
Huawei Mate X2 4G स्मार्टफोन में हुवावे का Kirin 9000 SoC दिया है जिसके साथ 8GB की RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया है। इस फोन में स्टोरेज बढ़ाने के लिए NM कार्ड स्लॉट दिया है। कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में OIS के साथ 50MP का प्राइमेरी कैमरा दिया है। इस फोन में 16MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 12MP का टेलीफोटो कैमरा 8MP का पेरिस्कोप कैमरा सेंसर दिया है। सेल्फी कैमरा सेंसर की बात करें तो फोन में 16MP का कैमरा दिया है। हालांकि यूजर्स फोन को फोल्ड कर प्राइमेरी कैमरा सेंसर से भी सेल्फी क्लिक कर सकते हैं।






















