6 नवंबर को 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है Huawei Mate 70 Air, डिजाइन और फीचर्स लीक

Join Us icon

Huawei अपने अगले प्रीमियम स्मार्टफोन Mate 70 Air के लिए चर्चा में हैं। यह “Air” सीरीज में ग्राहकों को के लिए शानदार पतला विकल्प बन सकता है। ब्रांड इसे नए लुक और अलग डिजाइन के साथ ला सकता है। नए लीक्स के अनुसार आगामी Huawei Mate 70 Air में बड़ी बैटरी, एडवांस्ड कैमरा सिस्टम और दमदार बिल्ड क्वालिटी दी जा सकती है। फोन की हैंड्स-ऑन इमेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। साथ ही होम मार्केट चीन में इसके प्री-लॉन्च रिजर्वेशन भी शुरू होने की बात सामने आई है। आइए, आगे अपकमिंग मॉडल की डिटेल्स जानते हैं।

माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर सामने आई हैंड्स-ऑन इमेज में Mate 70 Air का डिजाइन काफी हद तक Mate 70 Pro से मिलता-जुलता लग रहा है। इसमें राउंडेड एजेस और मिड-कर्व्ड फ्रेम देखने को मिलते हैं। जिससे इसकी हैंड ग्रिप कम्फर्टेबल होने का अनुमान है। हालांकि इमेज में डिस्प्ले फोकस में नहीं है, लेकिन पहले सामने आई लीक रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें माइक्रो-क्वाड-कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले डिजाइन दिया जा सकता है। जो इस फोन को प्रीमियम विजुअल अपील दे सकता है।

अभी Huawei Mate 70 Air के असल डाइमेंशन की जानकारी सामने नहीं आई हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार Huawei ने इस बार ‘थिननेस रेस’ में शामिल होने के बजाय बैटरी और परफॉरमेंस पर फोकस किया है। फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। जो कि iPhone Air की 3,149mAh बैटरी की तुलना में बहुत ज्यादा है। इसके अलावा यह डिवाइस 66W फास्ट चार्जिंग और USB-C पोर्ट के साथ आ सकता है। जिससे बड़ी बैटरी के बावजूद चार्जिंग टाइम कम लग सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो आगामी Huawei Mate 70 Air में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसमें 50MP का मेन कैमरा लेंस, 13MP अल्ट्रावाइड सेंसर और 8MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस लगाया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर भी दिया जा सकता है। जो इमेज और वीडियो में बेहतर कलर एक्यूरेसी प्रदान कर सकता है। यह सेटअप यूजर्स को शानदार अनुभव प्रदान कर सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार Huawei Mate 70 Air को कंपनी 6 नवंबर यानी अगले दो दिनों में पेश कर सकती है। हालांकि लॉन्च चीन तक सीमित रह सकता है। वहीं, इसके ग्लोबल डेब्यू को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

यदि लीक हुए फीचर्स सही साबित होते हैं, तो Huawei Mate 70 Air पतले डिजाइन और बड़ी बैटरी के साथ ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है। इसकी कीमत भी मिड रेंज में रखी जा सकती है। इसका मुकाबला चीन के बाजार में मौजूद Moto X70 Air से हो सकता है। हम आपको लॉन्च होने पर पूरा अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें। (सोर्स)

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here