लॉन्च से पहले लीक हुए Huawei Mate 80 Pro+ के स्पेसिफिकेशंस, जानें क्या होगा खास

Join Us icon

Huawei अपनी फ्लैगशिप Mate 80 स्मार्टफोन सीरीज लेकर सकता है। इसमें आने वाला Huawei Mate 80 Pro+ मॉडल लॉन्च से पहले चर्चा में है क्योंकि टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने इस फोन से जुड़ी शुरुआती जानकारियां शेयर की हैं। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन लीक के अनुसार नए डिवाइस को शानदार डिस्प्ले, चिपसेट और कई दमदार फीचर्स के साथ लाया जा सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लीक के अनुसार आगामी Huawei Mate 80 Pro+ में 6.88-इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 1.5K LTPO Tandem OLED पैनल मिल सकता है। यह माइक्रो-कर्व्ड डिजाइन और वाइड आस्पेक्ट रेशियो के साथ आने की उम्मीद है। फोन में डुअल-लेयर OLED स्ट्रक्चर मिलने से इस डिस्प्ले पर ज्यादा ब्राइटनेस, बेहतर पावर एफिशिएंसी और लंबी स्क्रीन लाइफ प्रदान की जा सकती है।

फ्रंट कैमरे के लिए ब्रांड Huawei Mate 80 Pro Plus में ट्रिपल-होल लेआउट का इस्तेमाल कर सकता है। जिसमें एक सेल्फी कैमरा और 3D ToF सेंसर शामिल किया जा सकता है। रियर पैनल पर डिवाइस 50MP के 1/1.28-इंच LOFIC सेंसर वाले वैरिएबल एपर्चर प्राइमरी कैमरा और 48MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ आ सकता है। जो 3P+3P इंटरनल फोकस सिस्टम के साथ लंबी दूरी और मैक्रो फोटोग्राफी में बेहतर साबित हो सकता है।

आगामी Huawei Mate 80 Pro+ को ब्रांड द्वारा Kirin 9030 चिपसेट के साथ लाया जा सकता है। जो पिछले Kirin 9020 की तुलना में बेहतर एफिशिएंसी और परफॉरमेंस प्रदान कर सकता है। फोन में 6000mAh से ज्यादा बैटरी मिलने की बात सामने आई है। जो 100W वायर्ड और 80W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसके अलावा यह Huawei का पहला eSIM सपोर्ट वाला फ्लैगशिप फोन बन सकता है। जो इसे कनेक्टिविटी के मामले में और भी एडवांस कर सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार Huawei Mate 80 सीरीज को नवंबर 2025 में पेश किया जा सकता है। इसके साथ कंपनी अपना नया Mate X7 फोल्डेबल स्मार्टफोन भी लॉन्च कर सकती है। दोनों ही मॉडल्स HarmonyOS 6 पर रन करने वाले हो सकते हैं। इनमें AI-आधारित नए फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं।

Huawei Mate 80 Pro+ उन ग्राहकों के लिए बढ़िया हो सकता है जो प्रीमियम परफॉरमेंस, शानदार कैमरा और अलग डिजाइन पसंद करते हैं। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Samsung Galaxy S25, Xiaomi 17 सीरीज, Vivo X300 सीरीज जैसे फोंस से हो सकता है। हालांकि असल टक्कर बाजार में आने के बाद ही पता चल पाएगी। जिसके बाद ही हम आपको सही सुझाव दे पाएंगे।

यदि आप Huawei Mate 80 Pro+ के लीक फीचर्स को जानकर इसे लेने का मन बना रहे हैं तो इसके लिए इंतजार कर सकते हैं। हम आपको लगातार इस सीरीज का अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें। (सोर्स)

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here