
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुआवई एक बेहद ही शानदार डिवााइस लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। चीनी टेलीकम्यूनिकेशन अथॉरिटी टेना पर डब्ल्यूएएस-एएल00 मॉडल नंबर से स्मार्टफोन को लिस्ट किया गया है जो हुआवई पी10 का ही दूसरा वर्ज़न पी10 लाईट हो सकता है। टेना पर फोन की लिस्टिंग के साथ पब्लिश की गई जानकारी के अनुसार यह फोन 2.1गीगाहर्ट्ज़ किरीन प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है जो एंडरॉयड 7.0 नुगट पर रन करेगा।

हुआवई के इस नए फोन में 5.2-इंच की फुलएचडी डिसप्ले होगी जिसके साथ 4जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर से भी लैस होगा।
फरवरी में नहीं लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी एस8, जानें क्यों
फोन 146.5 x 72 x 7.2एमएम डायमेंशन के साथ 146ग्राम वजन का हो सकता है। टेना पर इस फोन की बैटरी पावर तथा कनेक्टिविटी फ़ीचर्स शेयर नहीं किए गए है पंरतु अगर यह फोन पी10 का ही वर्ज़न होता है तो यह सभी बेसिक फ़ीचर्स से लैस होगा।



















