
सैमसंग के आगामी स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 को लेकर न सिर्फ मोबाईल बाज़ार में हलचल है बल्कि स्मार्टफोन यूजर्स में भी इस हाईएंड डिवाईस को लेकर काफी उत्सुकता है। सैमसंग ‘एस’ सीरीज़ के इस फोन को जहां फरवरी में आयोजित होने वाले ईवेंट मोबाईल वर्ल्ड काग्रेंस में लॉन्च किए जाने की बात कही गई थी। वहीं अब कंपनी के ही अधिकारी द्वारा इस बात को खारिज करते हुए कह दिया गया है कि गैलेक्सी एस8 को फरवरी में होने वाले एमडब्ल्यूसी में प्रदर्शित नहीं किया जाएगा।
डुअल फ्रंट कैमरे के साथ वीवो वी5 प्लस लॉन्च, जानें कीमत और फ़ीचर्स
रॉयटर के हवाले से यह ख़बर सामने आई है कि सैमसंग अपने आगामी स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 को इस साल 27 फरवरी से शुरू होने वाले एमडब्ल्यूसी में पेश नहीं करेगा। बकौल सैमसंग मोबाईल चीफ कोह डोंग-जिन कंपनी का ईरादा इस बार अपनी एस सीरीज़ के स्मार्टफोन को मोबाईल वर्ल्ड काग्रेंस में पेश करने का ईरादा नहीं है। यह फोन उसके बाद ही प्रदर्शित किया जाएगा जिसके लिए अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है।

गैलेक्सी एस8 की लॉन्चिंग को लेकर अब तक सामने आ रही अफवाहों को सैमसंग मोबाईल चीफ की ओर से सिरे से नकार दिया गया है पंरतु एस8 को प्रदर्शित न किए जाने की कोई वजह नहीं बताई गई है। विशलेक्षकों का मानना है कि कंपनी नोट7 के बाद अपने आगामी डिवाईस को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरत रही है और हो सकती है इसी वजह से फोन की लॉन्चिंग में देरी हो रही हो। उम्मीद जताई जा सकती है कि गैलेक्सी एस8 अप्रैल या मार्च के अंत में पेश किया जा सकता है।
4जीबी रैम वाले जियोनी के नए स्मार्टफोन की जानकारी लीक
सैमसंग गैलेक्सी एस8 के फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डालें तो यह फोन डुअल कर्व डिस्प्ले वाली 5-इंच तथा 6-इंच स्क्रीन के दो वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। यह फोन बटन लैस हो सकता है जो 8जीबी रैम सपोर्ट करेगा।
आपको बता दें कि सैमसंग अपने स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 और एक्सनोस 9 सीरीज़ के चिपसेट पर पेश करना चाहती है और एक्सनोस चिपसेट का निर्माण सैमसंग द्वारा ही किया जाता है। ऐसे में इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता है कि सैमसंग इसी प्रक्रिया के चलते अपने आगाती डिवाईस की लांन्चिंग में देरी कर रही है।






















