
इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) की बढ़ती डिमांड को देखते हुए जल्द ही भारत में Hyundai की बिजली से चलने वाली एक नई Electric Car (बैटरी वाली कार) लॉन्च होने वाली है। हुंडई इंडियन ऑटो मार्केट में इस साल अपनी इलेक्ट्रिक कार IONIQ 5 को लॉन्च कर देगी, जिसकी जानकारी एक रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने खुद जानकारी दी है कि इस साल तक कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक कार पेश कर देगी। हालांकि कार बनाने वाली कंपनी ने अभी तक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। वहीं, माना जा रहा है कि यह कार दिवाली के आसपास फेस्टिव सीजन के दौरान भारत में आ सकती है।
Hyundai IONIQ 5 Electric Car India Launch
आपको बता दें कि Hyundai Ioniq 5 को ग्लोबल मार्केट में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। यह दो पावरट्रेन ऑप्शन्स के साथ आती है। इसके अलावा कार में 72.6kWh और 58kWh के दो बैटरी पैक ऑप्शन भी मिलते हैं। वहीं, इस कार को कुछ समय पहले भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान भी स्पॉट किया गया था। सड़कों पर स्पॉट हुई इस कार की तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि यह कार काफी एडवांस और शानदार डिजाइन के साथ आने वाली है। इसे भी पढ़ें: ये है Tata की सबसे सस्ती Electric Car, महज 97 पैसे में देती है 1 Km की रेंज

Hyundai IONIQ 5 Electric Car
Ioniq 5 इलेक्ट्रिक-ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (E-GMP) पर आधारित है। यह दो बैटरी ऑप्शन के साथ आता है – 58 kWh और 72.6 kWh, जो 480 किमी तक की अधिकतम रेंज (WLTP साइकिल) की पेशकश करता है। वहीं, ग्राहक सिंगल-मोटर या डुअल-मोटर संस्करण के बीच चयन करने का ऑप्शन मिलता है। बेस वर्जन एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है जो पिछले पहियों को चलाती है। इसका आउटपुट 165 बीएचपी और 350 एनएम है। यह 8.5 सेकेंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
इसके अलावा 72.6 kWh बैटरी द्वारा संचालित सिंगल-मोटर वर्जन 480 किमी तक की रेंज प्रदान करता है। इलेक्ट्रिक मोटर का आउटपुट 211 बीएचपी और 350 एनएम है। डुअल-मोटर वर्जन 298 बीएचपी और 605 एनएम पैक करता है और 5.2 सेकंड में 100 किमी / घंटा तक पहुंचने का दावा किया जाता है। इसे भी पढ़ें: 220KM की रेंज के साथ Hyundai ला रही Electric Car, Tata Nexon EV से हो मुकाबला
लेटेस्ट वीडियो
आपको बता दें कि इंंडिया में Hyundai की Kona EV के बाद Ioniq 5 दूसरी इलेक्ट्रिक कार होगी। वहीं, बताया जा रहा है कि भारत में लॉन्च होने के बाद Hyundai Ioniq 5 की टक्कर Kia EV6 से होगी जो कि जल्द ही इंडिया में आने वाली है।



















