220KM की रेंज के साथ Hyundai ला रही Electric Car, Tata Nexon EV से हो मुकाबला

Join Us icon

Electric Vehicle की बढ़ती डिमांड को देखते हुए सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां जल्द से जल्द अपनी इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही हैं। इन्हीं कंपनियों में से एक हुंडई भी है। काफी समय से खबर सामने आ रही है कि कंपनी भारतीय बाजार में Taya Nexon EV को टक्कर देने के लिए नई इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारी में है। वहीं, अब एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि कंपनी अगले 3-4 सालों में भारत में अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉर्टफोलियो को एक्सपेंड करेगी। इसके तहत Hyundai Ioniq 5 इलेक्ट्रिक सेडान और एक मास-मार्केट ईवी पेश करेगी। वहीं, इन दोनों ही इलेक्ट्रिक कार को क्रमश: 2022 और 2024 में लॉन्च किया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हुंडई एक एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने की योजना बना रही है। वहीं, हुंडई की इस इलेक्ट्रिक कार की रेंज 200 से 220 किमी. तक हो सकती है। इतना ही नहीं इस इलेक्ट्रिक कार को कंपनी अपनी वेन्यू कार की लुक व डिजाइन पर पेश कर सकती है। हालांकि, अभी तक ऑफिशियल तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसे भी पढ़ें: लंदन में चलने वाली यह स्टाईलिश Taxi, अब दौड़ेगी भारत की सड़कों पर बनकर Electric Car

Electric Vehicles cost will decrease as petrol vehicles in 2 years in india cheap EV car scooter

गौरतलब है कि Hyundai Motor की सब्सिडियरी कंपनी Hyundai Mobis ने अपना ई-कॉर्नर मॉड्यूल पेश कर दिया है। यह इलेक्ट्रिक कार मार्केट में इस समय मौजूद दूसरी बिजली से चलने वाली सभी कार से बिल्कुल अलग है। दरअसल, कंपनी ने इस कार में ऐसे पहिए दिए हैं जो कि 90 डिग्री तक रोटेट हो जाते हैं। इसके अलावा इसकी खासियत यह है कि कार के पहिए रोटेट होने के राइडर आसानी से गाड़ी को चला भी सकता है। वहीं, इस सुविधा के चलते कार आसानी से कम जगह में भी पार्क हो जाती है। इसे भी पढ़ें: Maruti Suzuki भी ला रही है अपनी Electric Car, कीमत रहेगी कम! अब बदलेगा Electric Vehicle का बाजार

लेटेस्ट वीडियो

आपको याद दिला दें कि इस इलेक्ट्रिक कार को सबसे पहले लाग वेगास में आयोजित हुए CES 2018 में दिखाया गया था। हालांकि, उस समय कंपनी ने इस कार को एक कॉन्सेप्ट सिस्टम पर बेस्ड बताया था। लेकिन, अभी भी कार अपने शुरुआती दौर में है। कंपनी ने अब इसका एक प्रोटोटाइप पेश किया है। पिछले तीन सालों में हुंडई मोबिस ने इसे एक प्रैक्टिकल प्रोडक्ट बनाने के लिए डिज़ाइन को रिन्यू किया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here