
Infinix ने अप्रैल महीने में इंडिया में अपना लो बजट स्मार्टफोन Infinix Hot 10 Play लॉन्च किया था जो 6,000mAh Battery, 6.82 डिसप्ले और 4GB RAM मैमोरी के साथ आया था। इस फोन को कंपनी की ओर से 8,499 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया था जिसे मोबाइल यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया गया था। वहीं आज कंपनी ने इस लो बजट फोन का एक और सस्ता वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। यह नया Infinix Hot 10 Play स्मार्टफोन 3GB RAM + 32GB Storage के साथ आया है जिसका प्राइस सिर्फ 7,999 रुपये है।
Infinix Hot 10 Play इंडियन प्राइस
नए मॉडल के बाद इनफिनिक्स हॉट 10 प्ले भारत में दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। पहले नए वेरिएंट की बात करें तो यह 3GB RAM के साथ 32GB storage सपोर्ट करता है तथा कंपनी ने इसे 7,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। इस नए वेरिएंट को कल यानी 21 जुलाई से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर 7° Purple, Aegean Blue और Obsidian Black कलर में खरीदा जा सकेगा। इसी तरह पहले से मौजूद Infinix Hot 10 Play 4GB RAM के साथ 64GB storage सपोर्ट करता है और फिलहाल 8,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।
We have a HOT 10 happening announcement! The new HOT 10 Play 32B is almost here. Get it on 21st July only on @Flipkart.
Know more: https://t.co/SMxQzRuz5C pic.twitter.com/Apjn8ZghPy
— InfinixIndia (@InfinixIndia) July 20, 2021
Infinix Hot 10 Play की स्पेसिफिकेशन्स
इनफिनिक्स हॉट 10 प्ले स्मार्टफोन 6.82 इंच की एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह इनफिनिक्स फोन एंडरॉयड 10 पर लॉन्च हुआ था जिसमें प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक Helio G35 चिपसेट दिया गया है। Infinix Hot 10 Play स्मार्टफोन के दोनों वेरिएंट्स में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Infinix Hot 10 Play स्मार्टफोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन के बैक में डुअल रियर कैमरा के साथ LED फ्लैश दिया है। इनफिनिक्स के इस फोन में प्राइमेरी कैमरा 13 मेगापिक्सल है, जिसके साथ डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही इनफिनिक्स के इस स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। इसके साथ ही यह इनफिनिक्स फोन पावर बैकअप के लिए 6,000mAh की बैटरी सपोर्ट करता है।





















