
Infinix ने आधिकारिक तौर पर अपनी Note 50 सीरीज के इंडोनेशिया लॉन्च की घोषणा कर दी है। ब्रांड द्वारा जारी किए गए टीजर वीडियो में आगामी श्रृंखला के कुछ प्रमुख फीचर्स की झलक भी मिली है। ब्रांड अपने किफायती और दमदार स्मार्टफोंस अगले महीने ला रहा है। आइए, आगे Infinix Note 50 सीरीज की लॉन्च डेट और अन्य डिटेल्स जानते हैं।
Infinix Note 50 Series लॉन्च डेट कंफर्म
- ब्रांड के इंडोनेशियाई इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए Infinix Note 50 Series की लॉन्च डेट बताई गई है।
- आधिकारिक अपडेट के अनुसार Infinix Note 50 सीरीज को इंडोनेशिया में अगले महीने की शुरुआत में 3 मार्च 2025 को लॉन्च किया जाएगा।
- आने वाली सीरीज को तेज और अधिक प्रभावी बताया गया है, जिसमें Infinix की AI तकनीक का उपयोग किया गया है।
- टीजर वीडियो में Note 50 सीरीज के कुछ डिजाइन एलिमेंट्स और कैमरा स्पेक्स दिखाए गए हैं।
- कैमरा मॉड्यूल ऑक्टागोनल आकार का दिखाई देता है, जो टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में स्थित है। इसमें तीन कैमरा सेंसर, डुअल-टोन LED फ्लैशलाइट और एक आयताकार-रिंग के आकार का लाइट इंडिकेटर (ऑरेंज कलर) शामिल है।
- टीजर वीडियो में दिखाया गया डिवाइस का रियर पैनल फ्लैट नजर आ रहा है, जिसमें फ्लैट साइड पैनल्स हैं, जो कोनों पर हल्के गोल हैं।
- इसके अलावा डिवाइस के वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन को राइट साइड पैनल पर देखा जा सकता है।
View this post on Instagram
रिपोर्ट्स के अनुसार, Infinix Note 50 सीरीज में Infinix Note 50 (X6858), Infinix Note 50X 5G (X6857), Infinix Note 50 Pro (X6855) और Infinix Note 50 Pro+ 5G (X6856) मॉडल्स आ सकते हैं। Note 50 और Note 50 Pro मॉडल्स को FCC सर्टिफिकेशन मिल चुका है। जबकि Note 50 Pro ग्लोबल SDPPI सर्टिफिकेशन में देखा गया था।
बताते चलें कि Infinix Note 50 सीरीज की आधिकारिक लॉन्च डेट आ चुकी है यानी हमे आने वाले दिनों में और अपडेट्स मिलने की उम्मीद है।













