Infinix Note 50x 5G भारत में लॉन्च से पहले गूगल प्ले कंसोल पर हुआ स्पॉट, ये खूबियां आई सामने

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/infinix-note-50x-5g-google-play-console-india-launch.jpg
Highlights

Infinix Note 50x 5G भारत में कल, 27 मार्च को लॉन्च होने के लिए तैयार है। यह देश में पहला Note 50-सीरीज मॉडल होगा और नए XOS 15 कस्टम स्किन और AI फीचर्स के साथ आएगा। वहीं, लॉन्च से पहले यह स्मार्टफोन Google Play Console लिस्टिंग में देखा गया है, जिसमें इसके कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और फ्रंट डिजाइन का खुलासा हुआ है।

Infinix Note 50x Infinix Note 50x गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग

Infinix Note 50x के बारे में अब तक हम क्या जानते हैं?

Infinix Note 50x भारत में विशेष रूप से Flipkart के जरिए उपलब्ध होगा। माइक्रोसाइट कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और इसके डिजाइन का खुलासा करती है। हैंडसेट के पिछले हिस्से में ऑक्टागोनल-जेम कट कैमरा मॉड्यूल डिजाइन होगा। जिसमें डुअल कैमरा सेंसर और एक Active Halo लाइट होगी। इसमें टेक्सचर्ड फिनिश दिखाई देता है। सिम ट्रे स्लॉट बाईं किनारे पर स्थित है।

Infinix Note 50x की भारत में कीमत ₹12,000 से कम होगी। याद दिला दें कि Note 40x को देश में ₹14,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया था।

See Full Specs

Infinix Note 50X Price
Rs. 13,499
Go To Store
See All Prices