15000 रुपये से कम में बेस्ट Infinix फोन, फीचर के साथ देखें प्राइस लिस्ट

Join Us icon

यदि आप 15000 रुपये से कम में एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, जो 5G कनेक्टिविटी, पावरफुल परफॉर्मेंस और शानदार कैमरा के साथ आता हो तो Infinix के कुछ चुनिंदा फोन्स आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकते हैं। Infinix ने हाल ही में कई ऐसे बजट स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जो न केवल स्टोरेज और बैटरी के मामले में बेहतरीन हैं, बल्कि प्रोसेसर, डिस्प्ले और कैमरा फीचर्स में भी आपको ज्यादा देने का वादा करते हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे ऐसे टॉप Infinix स्मार्टफोन्स के बारे में, जो ₹15,000 के अंदर आते हैं और हर तरह के यूजर के लिए वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकते हैं।

इनफिनिक्स फोन प्राइस लिस्ट (2025) 

मोबाइल का नामकीमत (रैम + स्टोरेज)
Infinix Hot 50 5G₹10,499 (8GB + 128GB)
Infinix Note 50X₹12,999 (8GB + 128GB)
Infinix Note 40X₹13,999 (12GB + 256GB)
Infinix Hot 40i₹10,999 (8GB + 256GB)
Infinix Note 30 5G₹14,999 (4GB + 128B)

Infinix Hot 50 5G

अगर आप 15,000 रुपये से कम में एक दमदार 5G फोन ढूंढ रहे हैं, तो Infinix Hot 50 5G एक ऑप्शन हो सकता है। सिर्फ 10,499 में यह 8GB रैम और 128GB स्टोरेज देता है, जो मल्टीटास्किंग और ढेर सारी फाइल्स, फोटो, वीडियो रखने के लिए काफी है। फोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर का उपयोग किया है, जो डेली टास्क और हल्की गेमिंग के लिए बढ़िया है। फोन में 6.7-इंच का 120Hz डिस्प्ले गेमिंग और वीडियो को मजेदार बनाता है। वहीं 48MP का मेन कैमरा ठीक-ठाक फोटो खींचता है और 5000mAh बैटरी व 18W चार्जिंग के साथ दिनभर साथ देती है। कीमत के हिसाब से यह फोन परफॉर्मेंस, 5G और स्टोरेज का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है।

Infinix Hot 50 5G

मुख्य स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.7-इंच (17.02 cm) 120Hz IPS LCD
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर
  • रैम और स्टोरेज: 8GB रैम, 128GB स्टोरेज
  • कैमरा: 48MP रियर कैमरा, 8MP फ्रंट कैमरा
  • बैटरी: 5000mAh, 18W फास्ट चार्जिंग
  • सॉफ्टवेयर: Android 14
  • अन्य फीचर्स: 5G, फिंगरप्रिंट सेंसर

Infinix Note 50X

Infinix Note 50X एक बढ़िया फोन है, जो 12,999 रुपये (8GB+128GB) में ढेर सारे फीचर्स देता है। इसमें 6.67-इंच का 120Hz डिस्प्ले है, जो गेमिंग और वीडियो देखने के लिए उपयुक्त है। फोन में आपको MediaTek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर मिलता है, जो तेज और भरोसेमंद है। कैमरा के शौकीनों के लिए 50MP का मेन कैमरा है, जो अच्छी फोटो खींचता है, वहीं फ्रंट में 8MP कैमरा सेल्फी के लिए ठीक है। इसमें 5500mAh की बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ यह फोन बजट में बेहतर है।

Infinix Note 50X

मुख्य स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.67-इंच (16.94 cm) 120Hz IPS LCD
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7300 Ultimate ऑक्टा-कोर
  • रैम और स्टोरेज: 6GB/8GB रैम, 128GB स्टोरेज
  • कैमरा: 50MP रियर कैमरा, 8MP फ्रंट कैमरा
  • बैटरी: 5500mAh, 45W फास्ट चार्जिंग
  • सॉफ्टवेयर: Android 15
  • अन्य फीचर्स: 5G, फिंगरप्रिंट सेंसर

Infinix Note 40X

Infinix Note 40X उन लोगों के लिए है, जो थोड़ा ज्यादा खर्च कर सकते हैं। 13,999 में यह 12GB रैम और 256GB स्टोरेज देता है, यानी स्टोरेज के ढेर सारी जगह और स्मूथ मल्टीटास्किंग। फोन में 6.78-इंच का 120Hz डिस्प्ले बड़ा और स्मूथ है, जो फिल्में और गेम्स को शानदार बनाता है। 108MP का मेन कैमरा जबरदस्त फोटो खींचता है और 8MP फ्रंट कैमरा सेल्फी के लिए ठीक है। इसमें 5000mAh बैटरी है, जो 18W चार्जिंग के साथ दिनभर चलती है। 5G और NFC जैसे फीचर्स इसे खास बनाते हैं।

Infinix Note 40X

मुख्य स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.78-इंच (17.22 cm) 120Hz IPS LCD
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर
  • रैम और स्टोरेज: 8GB/12GB रैम, 256GB स्टोरेज
  • कैमरा: 108+2MP रियर कैमरा, 8MP फ्रंट कैमरा
  • बैटरी: 5000mAh, 18W फास्ट चार्जिंग
  • सॉफ्टवेयर: Android 14
  • अन्य फीचर्स: 5G, NFC, फिंगरप्रिंट सेंसर

Infinix Hot 40i

Infinix Hot 40i 10,999 में एक किफायती ऑप्शन है। 6.6-इंच का 90Hz डिस्प्ले स्मूथ तो है, लेकिन 120Hz से थोड़ा पीछे। Unisoc प्रोसेसर डेली के काम जैसे कि कॉल, चैट और ब्राउजिंग के लिए ठीक है। वहीं इसमें आपको 50MP मेन कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है, जो सेल्फी लवर्स को पसंद आएगा। फोन में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है। साथ ही, 5000mAh बैटरी और 18W चार्जिंग सपोर्ट है। NFC का होना भी एक प्लस पॉइंट है। हालांकि यह 5जी नहीं, बल्कि 4जी फोन है।

Infinix Hot 40i

मुख्य स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.6-इंच (16.76 cm) 90Hz IPS LCD
  • प्रोसेसर: Unisoc ऑक्टा-कोर
  • रैम और स्टोरेज: 8GB रैम, 256GB स्टोरेज
  • कैमरा: 50+0.08MP रियर कैमरा, 32MP फ्रंट कैमरा
  • बैटरी: 5000mAh, 18W फास्ट चार्जिंग
  • सॉफ्टवेयर: Android 13
  • अन्य फीचर्स: NFC, फिंगरप्रिंट सेंसर

Infinix Note 30 5G

Infinix Note 30 5G के शुरुआती 4जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वैरियंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 14,999 रुपये है। 6.78-इंच का 120Hz डिस्प्ले है। इस फोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 6080 प्रोसेसर का उपयोग किया है, जो डेली यूज और गेमिंग के लिए बेहतर है। इसमें 108MP का मेन कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा सेल्फी लवर्स के लिए बढ़िया है। यह 5000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ यह 5G फोन बजट में कमाल का है!

Infinix Note 30 5G

मुख्य स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: 6.78-इंच (17.22 cm) 120Hz IPS LCD
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6080 ऑक्टा-कोर
  • रैम और स्टोरेज: 4GB/8GB रैम, 256GB स्टोरेज
  • कैमरा: 108+2+0.08MP रियर कैमरा, 16MP फ्रंट कैमरा
  • बैटरी: 5000mAh, 45W फास्ट चार्जिंग
  • सॉफ्टवेयर: Android 13
  • कनेक्टिविटी: 5G, NFC, डुअल सिम
  • अन्य फीचर्स: फिंगरप्रिंट सेंसर
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here