
Infinix S4 स्मार्टफोन की आज यानी 28 मई को पहली बार सेल के लिए आएगा। कंपनी ने फोन को पिछले हफ्ते भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं। इस डिवाइस की कीमत 8,999 रुपए रखी गई है।
मिलेंगे शानदार ऑफर्स
इस स्मार्टफोन पर कंपनी शानदार ऑफर भी दे रही है, जिसके तहत जियो यूजर्स को फोन खरीदने पर 4,500 रुपये का बेनिफिट मिलेगा। इस फोन को मिलन ब्लैक, सफायर साइऐन, और गोल्ड कलर वेरिएंट में खरीद सकते हैं।
अगर बात करें Infinix S4 की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.21-इंच एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले दिया गया है। साथ ही यह फोन को मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ पेश किया है। हैंडसेट में 3जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। अगर आप फोन की स्टोरेज को बढ़ाना चाहते हैं तो माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से 256जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इसे भी पढ़ें: 32MP सेल्फी कैमरा के साथ आया Infinix S4, जानें क्या है कीमत
फोटोग्राफी के लिए Infinix S4 में रियर पर तीन कैमरा दिए गए हैं। इन तीन रियर कैमरा में 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल वाइड एंगल सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का एआई कैमरा है।
वहीं, कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो फोन में 4जी एलटीई, डुअल-सिम कार्ड स्लोट, वाई-फाई, ब्लूटूथ और ए-जीपीएस के साथ 4,000एमएएच की बैटरी होगी। इसके अलावा फोन एंडरॉयड 9.0 पाई पर कार्य करता है।
इसके अलावा कंपनी ने अपना विरेबल बैंड भी पिछले हफ्ते लॉन्च किया था। कंपनी ने इसे X Band 3 के नाम से पेश किया था। इस फिटनेस बैंड की मदद हार्ट रेट, बीपी मॉनिटरिंग और एक्टिविटी ट्रेकिंग कर सकते हैं। पावर बैकअप के लिए इस बैंड में दी गई बैटरी 20 दिनों की बैकअप देती है। इसकी कीमत 1,599 रुपए है जो 4 जून से फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए आएगा।





















