32MP सेल्फी कैमरा के साथ आया Infinix S4, जानें क्या है कीमत

Join Us icon

Infinix ने पिछले महीने भारत में अपने स्मार्टफोन Infinix Smart 3 Plus को लॉन्च किया था जो कि सबसे कम कीमत में ट्रिपल रियर कैमरे के साथ था। वहीं, आज कंपनी ने एक ओर हैंडसेट को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने Infinix S4 के नाम से पेश किया है, जिसकी कीमत 8,999 रुपए है।

कंपनी इस महीन की शुरुआत से ही फोन को टीज कर रही थी। वहीं, Infinix S4 ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 28 मई से सेल के लिए आएगा। इस फोन के साथ कंपनी रिलायंस जियो की ओर से 4,500 रुपए का कैशबैक मिलेगा। वहीं, फोन को Nebula Blue, Twilight Purple और Space Gray कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। डिवाइस को 28 मई से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे सेल के लिए पेश किया जाएगा।

अगर बात करें Infinix S4 की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.21-इंच एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले दिया गया है। साथ ही यह फोन को मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ पेश किया है। हैंडसेट में 3जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। अगर आप फोन की स्टोरेज को बढ़ाना चाहते हैं तो माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से 256जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए Infinix S4 में रियर पर तीन कैमरा दिए गए हैं। इन तीन रियर कैमरा में 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल वाइड एंगल सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का एआई कैमरा है।

वहीं, कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो फोन में 4जी एलटीई, डुअल-सिम कार्ड स्लोट, वाई-फाई, ब्लूटूथ और ए-जीपीएस के साथ 4,000एमएएच की बैटरी होगी। इसके अलावा फोन एंडरॉयड 9.0 पाई पर कार्य करता है।

इसके अलावा कंपनी ने अपना विरेबल बैंड भी लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे X Band 3 के नाम से पेश किया है। इस फिटनेस बैंड की मदद हार्ट रेट, बीपी मॉनिटरिंग और एक्टिविटी ट्रेकिंग कर सकते हैं। पावर बैकअप के लिए इस बैंड में दी गई बैटरी 20 दिनों की बैकअप देती है। इसकी कीमत 1,599 रुपए है जो 4 जून से फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए आएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here