
अब तक आपने Foldable Screen Phone देखा होगा लेकिन अब जल्द ही Foldable Screen Laptop की तैयारी कर लिजिए। अमेरीका के शहर लॉस वेगास में चल रहे कंज्यूमर इलेक्र्टॉनिक्स शो (CES 2020) के दौरान सबसे पहले Lenovo ने अपने ThinkPad X1 Fold की जानकारी दी और उसके बाद Intel ने अपने Foldable PC को पेश किया है। हालांकि अभी यह प्रोटोटाइप पीसी है लेकिन इससे अंदाजा जरूर लगा सकते हैं कि आने वाले दिनों किस तरह से पीसी का डिजाइन बदलने वाला है। इंटेल के इस प्रोटोटाइप Laptop का नाम Horseshoe Bend है जिसमें बड़ी स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने इसे 4:3 आसपेक्ट रेशियो के साथ पेश किया है और 17.3 इंच की ओएलईडी स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने OLED पैनल का उपयोग किया है।
होर्सशू बेंड को इंटेल के नए प्रोसेसर आर्किटेचर पर तैयार किया गया है। कंपनी ने इसमें 10 नैनोमीटर आर्किटेक्चर वाले टाइगर लेक चिपसेट का उपयोग किया है। यह लैपटॉप न सिर्फ फोल्डेबल स्क्रीन के साथ डिजाइन किया गया है बल्कि काफी स्लिक भी है। चेचिस के साथ इसकी मोटाई मात्र 7 एमएम है। वहीं इसमें 9W TDP अथार्त थर्मल डिजाइन पावर का उपयोग किया गया है। हालांकि फिलहाल कंपनी ने इसे बिना किसी एक्टिव कूलिंग सिस्टम के साथ पेश किया है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi से परेशान ऑफलाइन रिटेलर्स, खतरे में नंबर वन का ताज
Intel ने इवेंट में जो डिवाइस डिखाया वह Windows 10 पर रन कर रहा था जबकि माना जा रहा है कि जब यह लैपटॉप कमर्शियल रूप से सेल के लिए उपलब्धत होगा तो कंपनी का नया ऑपरेटिंग सिस्टम Windows 10X पर रन करने में सक्षम होगा। गौरतलब है कि Windows 10X को अभी लॉन्च नहीं किया गया है। यह माइक्रोसॉफ्ट का अपकमिंग ऑपरटिंग सिस्टम है। इसे भी पढ़ें: सिर्फ एक कैमरा के साथ आएगा Apple iPhone 9, कॉन्सेप्ट डिजाइन आया सामने
क्या है Intel Horseshoe Bend लैपटॉप की खाशियत
इंटेल का यह प्रोटोटाइप Horseshoe Bend लैपटॉप कई खूबियों से लैस है। जैस कि हमने पहले ही बताया कि इसमें फोल्डेबल स्क्रीन का उपयोग किया गया है। खास बात यह कही जा सकती है फोन की इस लैपटॉप की स्क्रीन पूरी तरह से फोल्ड होती है। आप इसे सीधा रख सकते हैं, 45 डिग्री पर मोड़ कर स्टैंड बना सकते हैं या फिर 90 डिग्री पर मोड़कर सीधा खड़ा कर सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी ने किक स्टैंड और वायरलेस माउस भी दिखाया है। इसे भी पढ़ें: Realme 5i आ रहा है इंडिया, यहां देखें लॉन्च ईवेंट लाईव और जानें सारी स्पेसिफिकेशन्स
इस लैपटॉप के यूआई को खास तरीके से डिजाइन किया गया है। जब आप इसे लैपटॉप की तरह मोड़कर उपयोग करते हैं तो नीचले वाले स्क्रीन पर मेन्यू आता है। वहीं यदि आप वेब पेज को स्क्रॉल करते हैं तो पूरा पेज नीचे से उपर की ओर जाता है। आप नीचले स्क्रीन पर उंग्लियों से भी स्क्रॉल कर सकते हैं बेहद ही आसान होता है।
किसी भी तरह के टाइपिंग के दौरान खुद ही की बोर्ड निचले स्क्रीन पर आ जाता है और यदि आप चाहें तो वायलेस कीबोर्ड को कनेक्ट कर सकते हैं। कंपनी ने इसमें कनेक्टिविटी पोर्ट भी दिया है।
जहां तक Intel Horseshoe Bend लैपटॉप और लेनोवो थिंकपैड X1 Fold की बात है तो बता दूं कि लेनोवो का डिवाइस सेल के लिए उपलब्ध है जबकि इंटेल होर्सशू बेंड फिलहाल प्रोटोटाइप है। हालांकि इंटेल में बड़ी स्क्रीन का उपयोग किया गया है। Horseshoe Bend में 17 इंच की स्क्रीन दी गई है जबकि थिंकपैड X1 Fold सिर्फ 13 इंच की स्क्रीन के साथ आता है। वहीं इंटेल का डिवइस काफी स्लिक भी है।





















